Published : Jun 22, 2020, 02:41 PM ISTUpdated : Jun 22, 2020, 03:00 PM IST
साओ पाउलो. दुनियाभर में कोरोना वायरस के 90 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 4.7 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के तमाम देशों में अभी कोरोना का कहर जारी है। इनमें से एक ब्राजील भी है। ब्राजील में अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 10 लाख केस सामने आ चुके हैं। ब्राजील में अस्पतालों में शवों के ढेर हैं। यहां तक की कब्रिस्तान में भी जगह नहीं बची है। यहां पुरानी क्रबों को खोदकर कंकाल निकालकर कंटेनर में रखे जा रहें हैं ताकि नए शवों को दफनाया जा सके।
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यानी यहां हर 2 मिनट में एक शख्स की कोरोना से जान जा रही है।
214
ब्राजील में कोरोना से पहली मौत 17 मार्च को हुई थी। 21 जून तक 50 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यानी औसत हर रोज 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।
314
ब्राजील अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। जबकि 23 लाख लोग संक्रमित मिले हैं।
414
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कोरोना वायरस को एक छोटा फ्लू समझने की भूल की। इसके चलते उनकी आलोचना हो रही है।
514
वहीं, राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का कहना है कि शटडाउन से कोरोना संक्रमण के मुकाबले ज्यादा नुकसान होता।
614
विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण के मामले आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में सात गुना अधिक हो सकते हैं। इसके अलावा ब्राजील कम जांच के चलते भी विशेषज्ञों के निशाने पर है।
714
यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की वजह से कब्रिस्तान में जगह कम पड़ रही है। हाल ही ये हो गया है कि यहां पहले से दफन शवों को निकालकर नए शवों को दफन किया जा रहा है।
814
लोगों को दफनाने के लिए दोबारा जगह बनाई जा सके, इसलिए लिए यहां कब्रों को खोदा जा रहा है। लोगों की हड्डियों को निकालकर उन्हें भरकर मेटल के कंटेनर में भरा जा रहा है।
914
साओ पाउलो मुंसिपल फ्यूनरल सर्विस ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा था, जिन लोगों की मौत 3 साल पहले हुई है, उनके अवशेषों को निकालकर बैग में भरा जा रहा है। सके बाद इन्हें कंटेनर में रखा जाएगा। इसके लिए 12 कंटेनर खरीदे गए हैं।
1014
साओ पाउलो मुंसिपल फ्यूनरल सर्विस ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा था, जिन लोगों की मौत 3 साल पहले हुई है, उनके अवशेषों को निकालकर बैग में भरा जा रहा है। सके बाद इन्हें कंटेनर में रखा जाएगा। इसके लिए 12 कंटेनर खरीदे गए हैं।
1114
साओ पालो में सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसके चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मॉल में काफी भीड़ हो रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।
1214
कुछ जानकारों का मानना है कि ब्राजील में अगस्त में कोरोना पीक पर होगा। ब्राजील के सभी शहर कोरोना की चपेट मे हैं। ब्राजील में अब तक 50000 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें इसी देश में हुई हैं।
1314
साओ पाउलो के विला फॉर्मोसा में लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। इसमें जहां तक नजर जाती है, सिर्फ कब्रें ही नजर आती हैं। अब यहां दोबारा से कब्रों को खोदा जा रहा है।
1414
कब्रों से अवशेषों को निकालकर नई लाश के लिए जगह बनाई जा रही है। इस कब्रिस्तान में काम करने वालों में भी डर का माहौल है। उनका कहना है कि पता नहीं आगे क्या होगा?