कोरोना: अब इन चूहों से डरा चीन, कर रहा बैम्बू रेट्स का कत्ल; खाने पर भी लगाई रोक

Published : Jun 24, 2020, 08:01 AM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 08:05 AM IST

बीजिंग. चीन में कोरोना वायरस की दूसरी लहर सामने आई है। इससे डर कर चीन ने अब पेंगोलिन और अन्य जानवों की तरह बैम्बू रेट्स (चूहों की प्रजाति) के व्यापार करने पर पाबंदी लगा दी है। इतना ही नहीं चीन में इन चूहों की बड़े स्तर पर हत्या की जा रही है। इनके खाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।  

PREV
111
कोरोना: अब इन चूहों से डरा चीन, कर रहा बैम्बू रेट्स का कत्ल; खाने पर भी लगाई रोक

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में अब कोरोना फैलने में बैम्बू रेट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसलिए चीन में ये कदम उठाए गए हैं। यहां हुबेई में 1.6 टन चूहों को दफनाकर खत्म किया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

211

बैम्बू रेट्स चूहों की प्रजाति है। लेकिन आकार और वजन में ये सामान्य चूहों से बड़े होते हैं। चीन में लोगों का मानना है कि इन्हें खाने से ताकत बढ़ती है। वहीं, चीनी इन चूहों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर चिकित्सा में भी करते हैं। 

311

किसानों से ले कर की जा रही हत्या
चीन में कोरोना वायरस का केंद्र हुबेई प्रांत था। यहां के वुहान में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। अब हुबेई के शियानन शहर में 900 चूहों को दफनाया गया थ। ये चूहे एक किसान के थे। उससे इन्हें लेकर इनकी हत्या कर दी गई। 

411

चूहों के अलावा 7 सेही को मारा गया। इनका वजन 140 किलो बताया जा रहा है। चूहों को मारने से हले लाइम पाउडर डाला गया ताकि इनसे संक्रमण ना फैले। 

511

चीनी बैम्बू रेट्स बांस के तने में रहते हैं, इसलिए इन्हें ये नाम दिया गया। इन्हें चीन में झुसू के नाम से जाना जाता है। ये सामान्य चूहों से लंबे और वजनी होते हैं। इनकी वजन 5 किलो तक होता है। इनकी लंबाई 17 इंच तक होती है। 
 

611

इन चूहों का इस्तेमाल चीन में परंपरागत चिकित्सा में भी होता है। चीनियों का मानना है कि इन चूहों के मीट से शरीर के जहरीले तत्व निकल जाते हैं। इससे खाने से पेट और तिल्ली की कार्यक्षमता बेहतर होती है। 
 

711

मांग के चलते इन चूहों से अच्छी कमाई होती है। इसलिए यहां के किसान बड़े स्तर पर इनका पालन करते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में। एक जिंदा चूहा 10 हजार रुपए तक बेचा जाता है। 

811

चूहे से 30 प्रकार की डिश बनाई जाती हैं। 1 किलो ग्रिल चूहा 3 हजार रु तक में बिकता है। इससे रोस्ट, गिल्स, फ्राई और सूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

911

चीन पर कोरोना फैलाने का आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों ने यह भी दावा किया था कि यह वायरस चमगादड़ और पैंगोलिन से फैला है। इतना ही नहीं विशेषज्ञों का यह भी दावा यह कि यह वायरस वुहान के मीट मार्केट से ही मानव संपर्क में आया। 
 

1011

चीन में जंगली जानवरों की फार्मिंग करने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक, किसानों से लिए गए जानवरों को या तो जंगल में छोड़ा जाएगा, या उन पर रिसर्च की जाएगी। 

1111

अगर किसानों को यह वापस भी किए जाते हैं तो बड़ी सावधानी के साथ ऐसा किया जाएगा। अगर जानवर संक्रमित मिलते हैं तो उन्हें मार दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories