दुनिया में कोरोनाः अब तक 2.84 लाख मौतें, फ्रांस में खुलें प्राइमरी स्कूल, ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधों में ढील

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीदों की संख्या 42 लाख 10 हजार 49 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 84 हजार 407 लोग दम तोड़ चुके हैं। इसी दौरान 15 लाख 05 हजार 866 लोग ठीक भी हुए हैं। लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है। इंग्लैंड और वेल्स में अगले हफ्ते से अदालतें काम करना शुरू कर देंगी। मुख्य न्यायधीश लॉर्ड बर्नेट ने यह जानकारी दी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद शॉपिंग सेंटर्स और सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी। 

Asianet News Hindi | Published : May 11, 2020 3:18 AM IST / Updated: May 11 2020, 06:47 PM IST

15
दुनिया में कोरोनाः अब तक  2.84 लाख मौतें,  फ्रांस में खुलें प्राइमरी स्कूल, ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंधों में ढील

अमेरिका में अब तक गईं 80 हजार से अधिक जाने
कोरोना के संक्रमण से प्रभावित अमेरिका में अब तक 80 हजार 789 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 13 लाख 68 हजार 21 लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यलाय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकी प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया।

25

जर्मनी में बढ़ा संक्रमण का आंकड़ा,अब तक 7569 मौतें 
जर्मनी में लॉकडाउन में ढील देने के महज एक दिन बाद ही संक्रमण के मामले बढ़ते दिखे। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है।

35

ब्रिटेन में तीसरा देश जहां 30 हजार अधिक मौतें 
ब्रिटेन में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे।

45

ब्राजील में संक्रमित मरीजों की संख्या 1.63 लाख के पार 
ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 63 हजार 427 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक  61 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

55

रूस में पिछले 24 घंटे में 11 हजार नए मरीज 
रूस में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 2 लाख 21 हजार 344 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। जबकि अब तक 2009 लोगों की जान जा चुकी है। रूस में 24 घंटे में 11 हजार 656 नए मामले मिले। 94 की जान गई है। रूस दुनिया का पांचवा देश है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद 2 लाख से अधिक है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos