White House के पास वेनेजुएला के रॉनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस को तीन हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। DHS के मुताबिक, उसने ट्रंप की हत्या का निर्देश देने वाली आवाजें सुनने का दावा किया। जानें Secret Service की कार्रवाई, कौन है आरोपी और क्या मिला?
Donald Trump Assassination Threat: अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बेहद करीब सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक बड़े संभावित हमले को नाकाम कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने गश्त के दौरान एक चोरी की नीली पिकअप ट्रक से 26 वर्षीय वेनेजुएला नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसके दिमाग में कुछ अजीब आवाज़ें आ रही थीं, जो उसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए उकसा रही थीं।
White House के पास आधी रात को कैसे पकड़ा गया संदिग्ध?
चोरी की गाड़ी से गश्त के दौरान पकड़ाया: सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर संदिग्ध हालत में खड़ी एक फोर्ड F-150 गाड़ी देखी। जांच में पता चला कि यह वाहन साउथ कैरोलिना से चुराया गया था।
- घातक असलहों का जखीरा मिले: तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से एक AR-15 राइफल, एक MAC-10 मशीन पिस्टल, एक ग्लॉक 43x पिस्तौल और दर्जनों राउंड कारतूस मिले।
- गूगल ट्रांसलेट से की बातचीत: आरोपी ने अपनी बात समझाने के लिए गूगल ट्रांसलेट का सहारा लिया और स्वीकार किया कि वह हथियार लेकर वाशिंगटन डीसी तक आया था।
Stolen Truck में मिले तीन हथियार, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
- मानसिक स्थिति और अजीब दावे: डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के अनुसार, आरोपी रॉनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस ने बताया कि उसे आवाजें सुनाई दे रही थीं, जो उसे वाशिंगटन जाकर ट्रंप को मारने के लिए कह रही थीं। हालांकि, यह दावा आपराधिक शिकायत के हलफनामे में दर्ज नहीं है।
- सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता: सीक्रेट सर्विस के निदेशक ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस के आसपास घातक हथियारों से लैस लोगों की आवाजाही एक बड़े खतरे की ओर इशारा करती है।
Trump Threat Case: कौन है आरोपी, क्या है बैंकग्राउंड?
- आरोपी की पहचान रॉनी योर्ड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस के रूप में हुई है। उस पर चोरी के वाहन के इस्तेमाल, चोरी का सामान रखने और बिना लाइसेंस हथियार रखने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार को उसे डीसी सुपीरियर कोर्ट में पेश किया गया और फिलहाल बिना जमानत हिरासत में रखा गया है।
- DHS के मुताबिक, वह मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका आया था और उसके पास वैध आव्रजन दस्तावेज नहीं थे। ICE ने उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया है।














