24 घंटे में 627 की मौत, 6 हजार नए केस सामने आए, चीन से बदतर इटली के हाल, बना लाशों का ढेर

रोम. कोरोना ने दुनिया के 185 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक ओर चीन में अब मरने वालों का आंकड़ा एक डिजिट में आ गया है तो वहीं, इटली में सैकड़ों लोग हर रोज दम तोड़ रहे हैं। इटली में पिछले 24 घंटों में 627 लोगों की मौत हुई है। यहां 6 हजार नए केस सामने आए हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 4:07 AM IST / Updated: Mar 24 2020, 04:50 PM IST

117
24 घंटे में 627 की मौत, 6 हजार नए केस सामने आए, चीन से बदतर इटली के हाल, बना लाशों का ढेर
इटली में अब तक 4000 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से यह किसी देश में सबसे ज्यादा है। मौत के मामले में इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन में अब तक करीब 3300 लोगों की मौत हुई है। इटली में सबसे ज्यादा लोम्बार्डी शहर प्रभावित है। ज्यादातर मौतें यहीं हुई हैं।
217
समाचार एजेंसी के रॉयटर्स के मुताबिक, इटली में मौत का जो आंकड़ा अभी तक सामने आया है, मौतें उससे कई गुना ज्यादा हुई हैं। इटली के लोम्बार्डी के मेयर ने बताया कि यहां आधिकारिक आंकड़ों से चार गुना ज्यादा मौतें हुई हैं।
317
मेयर ने हफिंगटन पोस्ट को बताया, बूढ़े लोग घर और वृद्धाश्रम में मर रहे हैं। इनकी कोई परवाह नहीं कर रहा है। इसके अलावा यहां रहने वाले कई लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
417
वहीं, इटली सरकार ने सभी पार्कों को भी बंद कर दिया है। सरकार ने सभी लोगों से घर पर ही एक्सरसाइज करने को कहा है।
517
इटली में चीन से भी ज्यादा हालात खराब हैं। यहां गुरुवार को भी 475 लोगों की मौत हुई थी। इटली के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं।
617
इटली की सरकार ने पिछले हफ्ते ही 25 मार्च तक सभी रेस्टोरेंट, बार और दुकानें बंद करने का आदेश दिया था। इटली में लॉकडाउन है। लेकिन इन सबके बाद भी मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है।
717
दुनिया में कुल मौतों में 36.6% अकेले इटली में हुई हैं। इटली का लोम्बार्डी नया वुहान बन रहा है। वुहान में ही कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहीं दिसंबर में पहली मौत हुई थी। चीन में सबसे ज्यादा मौतें इस प्रांत में ही हुई हैं।
817
इटली में सेना को बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां सेना के ट्रकों में शवों को लादकर ले जाया जा रहा।
917
इटली में सेना को बुलाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां सेना के ट्रकों में शवों को लादकर ले जाया जा रहा।
1017
शवों को दूसरी जगह ले जाकर दफनाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई देशों में शवों को दूसरी जगह ले जाकर दफनाया जा चुका है। ये तस्वीरें कोरोना की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक हैं।
1117
इटली में पिछले तीन जिन में 1500 लोगों की मौत हुई है। यहां पांच दिन से लगातार एक दिन में मौत के मामले में रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
1217
इटली में आधिकारिक तौर पर 20 फरवरी को पहले केस की पुष्टि हुई थी। यहां 1 महीने में ही स्थिति बेहद खराब हो गई। लगातार बढ़ते मामलों के चलते इटली के लोम्बार्डी में अस्पतालों में जगह नहीं बची।
1317
इटली में लॉकडाउन है और लोगों को सार्वजनिक जगहों पर एक दूसरे से 3 फुट की दूरी पर रहने को कहा गया है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, रेस्तरां, सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।
1417
यहां तक की मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। ICU में भी जगह नहीं बची। डॉक्टरों की कमी है। यहां तक की डॉक्टर अस्पतालों के बाहर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
1517
बढ़ती हुई मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्थाई अस्पताल और आईसीयू सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। (इटली के मिलान में तैयार होता आईसीयू))
1617
देश की सड़कें वीरान हो चुकी हैं। जहां कभी लोगों की भीड़ लगी रहती थी। वहां अब इक्के-दुक्के लोग नजर आ रहे हैं।
1717
सड़कों पर दिखने वाले लोगों को पुलिस को बाहर निकलने की वजह बतानी पड़ रही है। वाजिब कारण ना होने पर उन्हें वापस घर भेज दिया जा रहा है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos