Photos : आंखों पर चश्मा, स्टाइलिश बैग; इस अंदाज में मेलानिया ने ट्रम्प के साथ ली व्हॉइट हाउस से विदाई

Published : Jan 20, 2021, 08:07 PM ISTUpdated : Jan 20, 2021, 08:10 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में आज नए राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हॉइट हाउस से विदाई ले ली। उनके साथ अमेरिकी की पहली महिला मेलानिया ट्रम्प भी थीं। व्हॉइट हाउस से विदा लेते वक्त मेलानिया खास अंदाज में नजर आईं। उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा था। साथ ही उनके हाथ में स्टाइलिश बैग भी था। 

PREV
15
Photos : आंखों पर चश्मा, स्टाइलिश बैग; इस अंदाज में मेलानिया ने ट्रम्प के साथ ली व्हॉइट हाउस से विदाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने विदाई लेते वक्त कहा कि उनके कार्यकाल के चार साल अविश्वसनीय चार साल' हैं। उन्होंने कहा, हमने एक साथ यह समय पूरा किया। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके प्रयास के लिए धन्यवाद। लोगों को पता नहीं है कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की।

25

ट्रम्प ने कहा, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम महामारी से बहुत प्रभावित थे। हमने कुछ ऐसा किया जो एक मेडिकल चमत्कार माना जाता है। हमने 9 महीनों में वैक्सीन विकसित की। 

35

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, मैं हमेशा आपके लिए लड़ूंगा। मैं सब देख और सुन रहा हूं। इस देश का भविष्य बेहतर नहीं है। मैं नए प्रशासन को शुभकामनाएं देता हूं और सफलता की कामना करता हूं। मुझे लगता है कि उनके पास वास्तव में कुछ शानदार करने की नींव है। 

45

अब यह आधिकारिक तौर पर साफ हो गया है कि ट्रम्प और मेलानिया बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। 

55

चीफ जस्टिस दिलाएंगे बाइडेन को शपथ
जो बाइडेन को अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन जी रॉबर्ट जूनियर कैपिटल हिल्स के वेस्ट फ्रंट पर राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद बाइडेन इनॉगरल स्पीच देंगे। वहीं, शपथग्रहण में हॉलीवुड अभिनेत्री और गायक जेनिफर लोपेज परफोर्मेंस देंगी। इसके अलावा लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories