हम नहीं सुधरेंगे: लाखों की मौत के बाद भी लॉकडाउन तोड़ दारू पार्टी कर रहे लोग, तस्वीरें भी कीं शेयर

लंदन. कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक दुनियाभर में 2.11 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोना के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में है। ब्रिटेन में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। हजारों लोगों की मौत के बावजूद यहां लोग कोरोना वायरस और लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां रविवार को सैकड़ों लोग लॉकडाउन तोड़कर दारू पार्टी करते नजर आए। इतना ही नहीं इन लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कीं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 28, 2020 9:46 AM IST

19
हम नहीं सुधरेंगे: लाखों की मौत के बाद भी लॉकडाउन तोड़ दारू पार्टी कर रहे लोग, तस्वीरें भी कीं शेयर

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के अब तक 1.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 20,732 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर रोज करीब 300-400 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

29

लनार्कशायर कोटब्रिज में करीब 30 लोग वीकेंड पर पार्टी करने पहुंचे। इतना ही नहीं इन लोगों ने फोटो डालते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी मजाक उड़ाया। 

39

द सन को सूत्रों ने बताया, यह लोग काफी नशे में थे और लगातार पार्टी की फोटो भी शेयर कर रहे थे।  

49

ब्रिटेन में लॉकडाउन लगाया गया है। यहां लोगों को सिर्फ जरूरी सामान लेने के लिए या अस्पताल जाने की छूट है। इसके अलावा कुछ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को काम पर जाने की अनुमति मिली हुई है। 
 

59

इसके बावजूद पूरे ब्रिटेन में लोग बीचों और पार्कों में इकट्ठा होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी तरह से सोमवार को वेल्स में पुलिस ने लॉकडाउन तोड़कर पार्टी कर रहे लोगों को पकड़ा। 

69

ब्रिटेन में सरकार लॉकडाउन को कम करने की योजना बना रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना से ठीक होने के बाद काम पर लौट आए हैं। वे मई से लॉकडाउन कम करने की योजना के बारे में ऐलान कर सकते हैं। 

79

उधर, लंदन में लॉकडाउन में कुछ ढिलाई के बाद सड़कों पर कारें दिखाई दीं। इसके अलावा स्टोर खुलने के बाद दुकानदार भी लाइन में खड़े नजर आए।

89

ब्रिटेन में लॉकडाउन की समीक्षा के लिए 7 मई को बैठक होनी है। लेकिन अब माना जा रहा है कि यह उससे पहले भी हो सकती है। सरकार लॉकडाउन में ढील करते हुए उद्योगों और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों को छूट दे सकती है। 

99

कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2.11 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 9.25 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos