95 साल की इस महिला पर लगा 10 हजार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप, जानिए क्या है मामला?

Published : Feb 09, 2021, 03:40 PM IST

बर्लिन. क्या आप सोच सकते हैं कि किसी महिला या शख्स पर 10 हजार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। शायद इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन यह सच है। दरअसल, जर्मनी में एक 95 साल की महिला पर 10 हजार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है। महिला 1943 से 1945 तक नाजी कंसंट्रेशन कैंप में काम करती थी, उसी दौरान उस पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है।    

PREV
16
95 साल की इस महिला पर लगा 10 हजार लोगों की हत्या में शामिल होने का आरोप, जानिए क्या है मामला?

टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला स्टटहॉप नाजी कैंप में सेक्रेटरी के तौर पर काम करती थीं। उनके खिलाफ आरोप दायर किए गए हैं। हालांकि, महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। 

26

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला अभी रिटायरमेंट होम में रहती है। उसे पेंशन भी मिलती है। महिला ने 2019 में जर्मन रेडियो में इंटरव्यू में दावा किया था कि उसे विश्व युद्ध खत्म होने के बाद जानकारी मिली थी कि कैंप में लोगों को मारा गया। वहीं, बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला नाबालिग थी, ऐसे में यह मामला जूवनाइल कोर्ट में चल सकता है। 

36

महिला पर आरोप है कि उसने यहूदी कैदियों की हत्या में शामिल लोगों की मदद की है। इससे पहले भी यहूदियों के नरसंहार में महिलाओं को आरोपी बनाया जा चुका है।

46

नाजी कैंप्स में करीब 60 हजार यहूदियों को मारा गया था। जर्मनी के पास पोलैंड के स्टूटोवो कस्बे में कई कंसेनट्रेशन कैंप बनाए गए थे। जिनमें इन यहूदियों को नाजी सेना ने मारा था। कई हजार लोगों को गैस चैंबर में बंद करके मारा गया था। जबकि कई को गोली मारकर या इंजेक्शन देकर मारा गया था। 

56

नाजी दौर के अपराधियों को सजा देने के लिए जर्मनी में कई साल से प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में जो लोग अपराध में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे, उन पर भी कार्रवाई हो रही है। 
 

66

पिछले साल जर्मनी की एक अदालत ने 93 साल के गार्ड को 5230 लोगों की हत्या में दोषी पाया था। ब्रूनो नाम का यह शख्स 75 साल पहले स्टथऑफ कंसंट्रेशन कैंप में गार्ड था।  

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories