सेक्स की ऐसी लत: 4 महिलाओं सहित 8 को मार दी गोली ! पोर्न इंडस्ट्री पर भी हमले की प्लानिंग कर रहा था

अटलांटा में स्पा में गोली मारकर 4 महिलाओं सहित 8 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के रूममेट ने खुलासा किया कि उसे सेक्स की लत थी। इसी लत की वजह से वह मसाज पार्लरों में गया था। 35 साल के टायलर बेयलेस ने बताया कि उसने 21 महीने के आरोपी रॉबर्ट आरोन लॉन्ग के साथ कई महीने रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2021 8:06 AM IST

17
सेक्स की ऐसी लत: 4 महिलाओं सहित 8 को मार दी गोली ! पोर्न इंडस्ट्री पर भी हमले की प्लानिंग कर रहा था


बेयलेस ने कहा, आरोपी को नशीली दवाओं की भी लत थी। उसका इलाज चल रहा था। बेयलेस और आरोपी दोनों 2019 के अंत और 2020 की शुरुआत में एक साथ रहते थे। आखिरी बार फरवरी में मुलाकात हुई थी। बेयलेस ने कहा कि आरोपी लॉन्ग को सेक्स की भी लत थी, जिसका इलाज चल रहा था। वह हर दिन मसाज पार्लर जाता था। 
 

27


बेलेस ने कहा कि लॉन्ग बहुत धार्मिक है। वह भावनात्मक रूप से व्याकुल हो जाता है।  
 

37

आरोपी रॉबर्ट आरोन लॉन्ग ने भी पुलिस को बताया कि उसे सेक्स की लत है। जांच अधिकारियों को पूछताछ में ये भी पता चला कि आरोपी पोर्न इंडस्ट्री पर हमला करने के लिए फ्लोरिडा जाने की तैयारी कर रहा था।
 

47

दे डेली बीस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्ग का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। हालांकि वहां कम ही एक्टिव रहता है। उसकी टैगलाइन में लिखा था, पिज्जा, बंदूकें, ड्रम, संगीत, परिवार और भगवान। यह मेरी जिंदगी हैं। 
 

57

17 मार्च को अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा सेंटर में फायरिंग हुई, जिसमें चार महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। आरोपी को तुरन्त हिरासत में ले लिया गया। अटलांटा पुलिस चीफ रोडनी ब्रायंट ने कहा, पूर्वोत्तर अटलांटा के एक स्पा में तीन लोग मारे गए, जबकि चौथे को दूसरे स्पा में मार गिया गया। उन्होंने कहा की ऐसा लगता है कि वे एशियाई थीं।
 

67

अटलांटा के पुलिस अधिकारियों को 17 मार्च की शाम 5:50 बजे के आसपास एक स्पा में डकैती की खबर मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो 3 लोग मृत पाए गए। जब पुलिस गोल्ड मसाज स्पा में थी, तभी खबर मिली कि एरोम थैरेपी स्पा में भी गोली चली है। वहां भी एक शख्स की मौत हो गई है। 
 

77
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos