Howdy Modi: NYT ने प्रधानमंत्री मोदी से न भिड़ने की सलाह दी, पाक अखबार ने ऐसे कसा तंज

Published : Sep 23, 2019, 02:25 PM IST

इस समय पूरी दुनिया की नजरें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेगा इवेंट पर टिकी हुई हैं। देश भर के सभी न्यूज चैनल और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर हाउडी 'मोदी' मेगा इवेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं। वर्ल्ड मीडिया में पीएम मोदी के इस भव्य इवेंट को काफी जोर-शोर से कवर किया गया है। देश भर के कुछ बड़े मीडिया हउस की खबरें हम आपको दिखा रहे हैं। जिनमें मोदी और ट्रंप की दोस्ती पर लंबे लेख छपे हैं। ट्रंप और मोदी की तस्वीरों के साथ उनकी दोस्ती की भी कहानियां लिखी जा रही हैं। वर्ल्ड मीडिया में भारत और अमेरिका के गहराते रिश्तों पर भी चर्चा लगातार जारी है वहीं पाकिस्तान मोदी के मेगा इवेंट पर छटपटाता नजर आ रहा है। 

PREV
17
Howdy Modi: NYT ने प्रधानमंत्री मोदी से न भिड़ने की सलाह दी, पाक अखबार ने ऐसे कसा तंज
ह्यूस्टन में मोदी मेगा इवेंट पर छटपटाया पाक मीडिया। पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने मोदी इवेंट पर कश्मीर मुद्दा भुनाने की कोशिश की।
27
एक दूसरे आर्टीकल में पाक मीडिया मोदी और ट्रंप की दोस्ती पर भी तंज कसता दिखा।
37
द न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेख में भारत देश के मजबूत और शक्तिशाली प्रधानमंत्री मोदी से न भिड़ने की सलाह दी गई।
47
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि, ह्यूस्टन में पीएम मोदी की रैली में बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसे नजर आए ट्रंप।
57
द बीबीसी ने ट्रंप और मोदी की दोस्ती को सराहते हुए दोनों को एक दूसरे का राजनीतिक सपोर्टर बताया।
67
डेक्कन क्रोनोलिकल ने ट्रंप के एक बयान को हेडलाइन बनाया जिसमें ट्रंप ने कहा कि, 'मोदी की मेगा रैली से लग रहा है अमेरिकी भारत से प्यार करते हैं।'
77
वाशिंगटन पोस्ट ने पीएम मोदी के इस मेगा रैली में ट्रंप द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत की तारीफ की।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories