बिना फिजिकल रिलेशन के 'हवा' से 15 मिनट में प्रेग्नेंट हो गई यह महिला, लिविंग रूम में लेटी थी, तभी कुछ हुआ

Published : Feb 18, 2021, 06:26 PM IST

क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि बिना फिजिकल रिलेशन के कोई महिला प्रेग्नेंट हो गई हो? लेकिन ऐसा एक केस सामने आया है। इंडोनेशिया की इस महिला ने दावा किया है कि उसने किसी भी पुरुष से रिलेशन नहीं बनाए, फिर भी उसे गर्भ ठहर गया। इस लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच का विषय है। लेकिन यह मामला दुनियाभर की मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस महिला का नाम है सती जै़नह ( Siti Zainah) इसका कहना है कि जब ये लिविंग में लेटी थी, तभी हवा से ये गर्भवती हो गई। यही नहीं, सिर्फ 15 मिनट में इसे गर्भ ठहर गया और फिर एक बच्ची को जन्म भी दे दिया।

PREV
18
बिना फिजिकल रिलेशन के 'हवा' से 15 मिनट में प्रेग्नेंट हो गई यह महिला, लिविंग रूम में लेटी थी, तभी कुछ हुआ

जै़नह ने बताया कि वो दोपहर के समय प्रार्थना के बाद लिविंग रूम में आराम कर रही थी। तभी उसे महसूस हुआ कि पेट में हवा घुस रही है। फिर उसे पेट में दर्द होने लगा।
 

28

जै़नह ने बताया कि पेट में हवा घुसने पर उसे थोड़ा अजीब लगा। लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, करीब 15 मिनट बाद उसे पेट में जोर का दर्द उठा। देखते ही देखते उसका पेट बड़ा होने लगा।

38

जै़नह ने मीडिया को अपने परिजनों को बुलाया और बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। परिजन उसे फौरन नजदीक के एक हॉस्पिटल मे ले गए। वहां उसने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया।

48

जै़नब का केस दुनियाभर की मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लोग जै़नब की दावे पर भरोसा नहीं कर रहे, लेकिन वो अपनी बात पर अडिग है। इसलिए मामले की जांच कराई जा रही है।
 

58

जब स्थानीय सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इस मामले में जांच करने महिला के पास पहुंचे, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मालूम चला कि वो शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग रह रही है। 

68

सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने बताया कि मां और बच्ची स्वस्थ्य है। यह नार्मल डिलीवरी थी। बच्ची का वजन 2.9 किलोग्राम है।

78

सामुदायिक क्लिनिक के प्रमुख इमान सुलेमान ने बताया कि ऐसे मामले 'गुप्त गर्भावस्था' (Cryptic Pregnancy) कहलाते हैं। यानी इसमें महिला को प्रसव से पहले गर्भावस्था महसूस नहीं होती।

88

चूंकि जै़नब अपने दावे पर अड़ी हुई है, इसलिए पुलिस महिला की पिछली शादी सहित तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories