10 PHOTOS: गंगा आरती से बुलेट ट्रेन की सवारी तक, दोस्ती की मिसाल हैं मोदी के साथ शिंजो आबे की ये तस्वीरें

Published : Jul 08, 2022, 06:06 PM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 10:33 AM IST

Shinzo Abe with PM Modi: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। नारा शहर में जब वो एक चुनावी सभा में बोल रहे थे, तभी 42 साल के तेत्सुया यामागामी ने पीछे से उन पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले की वजह से आबे वहीं गिर गए। बाद में उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि शिंजो आबे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छी दोस्ती थी। आबे जब गुजरात और बनारस की यात्रा पर आए थे तो मोदी के साथ उनकी कई तस्वीरें यादगार रही थीं।

PREV
110
10 PHOTOS: गंगा आरती से बुलेट ट्रेन की सवारी तक, दोस्ती की मिसाल हैं मोदी के साथ शिंजो आबे की ये तस्वीरें

2015 में भारत यात्रा के दौरान वाराणसी के गंगा घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुशनुमा पल बिताते शिंजो आबे। बता दें कि शिंजो आबे और पीएम मोदी में गहरी दोस्ती थी।

210

अपनी तीसरी भारत यात्रा के दौरान शिंजो आबे प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पूजा की थाली हाथ में लेकर गंगा आरती भी की थी।

310

गंगा आरती में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कुछ इस तरह से अनौपचारिक पल साथ बिताए। शिंजो आबे अपने फोन में PM मोदी को कुछ दिखाते हुए नजर आए।

410

यह फोटो 2015 में तब की है, जब शिंजो आबे अपनी तीसरी भारत यात्रा के दौरान दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान शिंजो आबे नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में PM मोदी से कुछ इस अंदाज में मिले थे।

510

सितंबर 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान के टोक्यो में शिंजो आबे से मुलाकात की थी। यहां पर दोनों के बीच एक डील साइन हुई थी, जिसके बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए आबे और मोदी।

610

12 नवंबर 2016 को जापान की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के साथ शिनकानसेन बुलेट ट्रेन में सफर किया था। इस दौरान मुस्कुराते हुए शिंजो आबे।

710

2018 में पीएम मोदी टोक्यो के दौरे पर थे। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने यामानाशी में अपने निजी बंगले में पीएम मोदी का वेलकम किया था। यह पहला मौका था जब आबे ने किसी विदेशी नेता को अपने हॉलिडे होम में आने का निमंत्रण दिया था।
 

810

2017 में जब शिंजो आबे गुजरात की यात्रा पर आए थे तो पीएम मोदी ने उन्हें साबरमती आश्रम और रिवर साइड कॉरिडोर भी घुमाया था। ये तस्वीर उसी दौरान की है। 

910

गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने शिंजो आबे को गांधी जी के तीन बंदर दिखाए थे। इस दौरान शिंजो आबे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।  

1010

सितंबर 2014 में अपनी जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां के एक स्कूल में आयोजित जापानी टी सेरेमनी के दौरान ओमोटेसेन्के टी हट में जापानी तौर-तरीकों से बैठकर टी केक का लुत्फ उठाया था।

ये भी देखें : 
जिस जापान में बंदूक से सालभर में जाती है 9 लोगों की जान, वहां आखिर कैसे गोली मार ले ली एक्स PM की जान

Shinzo Abe Family: इस वजह से कभी पिता नहीं बन पाए शिंजो आबे, 35 साल पहले RJ से की थी शादी

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories