जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार 8 जुलाई को गोली मार हत्या कर दी गई। वे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी हमलावर ने उन पर पीछे से गोलियां दाग दीं। हमले के बाद शिंजो को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, 6 घंटे तक चले इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

Shinzo Abe Shot Dead: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मार हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उन पर नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान फायरिंग की गई। हमले के बाद शिंजो वहीं गिर पड़े और उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, 6 घंटे तक चले इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने आबे पर गोलियां चलाने वाले 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए आरोपी ने ले ली शिंजो आबे की जान :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी तेत्सुया ने बताया कि वो पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों से बिल्कुल भी खुश नहीं था और इसी वजह से उनकी जान लेना चाहता था। हालांकि, जापान जैसे विकसित देश में पूर्व प्रधानमंत्री की इस तरह हुई हत्या सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। 

घर में बनाई बंदूक से की गई हत्या :
शिंजो आबे पर तेत्सुया ने जिस बंदूक से हमला किया है, उसका कोई लाइसेंस नहीं है। दरअसल, वो घर पर बनाई गई होममेड बंदूक है। इसे डक्‍ट टेप और पाइप की मदद से देसी कट्टे की स्टाइल में बनाया गया था। यह बंदूक देखने में किसी कैमरे की तरह लगती है। जिस बंदूक से आबे की हत्या की गई, उसे करीब से देखने पर दो पाइप नजर आते हैं। 

बेहद सख्त है गन लाइसेंस पाने की प्रॉसेस : 
बता दें कि दुनिया के सबसे विकसित शहरों में शुमार जापान कभी परमाणु हमले से तबाह हो गया था। जापान जैसे देश में हथियारों और बंदूक को लेकर बेहद सख्त नियम हैं। इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि बंदूकों की वजह से जापान में हर साल औसतन सिर्फ 9 लोगों की जान जाती है। 

जापान में गन लाइसेंस के लिए ये चीज जरूरी : 
करीब 13 करोड़ की आबादी वाले जापान में हथियारों का लाइसेंस पाने का कानून बेहद सख्त है। अगर किसी शख्स को बंदूक का लाइसेंस लेना हो तो सबसे पहले उसे किसी शूटिंग एसोसिएशन से परमिशन लेनी पड़ती है। इसके उसे पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य तरह की जांचों का भी सामना करना पड़ता है।

कौन हैं शिजो आबे?
शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर, 1954 को राजधानी टोक्यो में हुआ था। 26 सितंबर, 2006 को 52 साल की उम्र में जापान के प्रधानमंत्री बने। 68 साल के शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले लोगों में शुमार रहे। वे 2006-07 और 2012 से 2020 तक, दो टर्म में 9 साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले सबसे ज्यादा समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम दर्ज था।

ये भी देखें : 

Shinzo Abe Family: इस वजह से कभी पिता नहीं बन पाए शिंजो आबे, 35 साल पहले RJ से की थी शादी

कौन हैं शिंजो आबे जिनकी सरेआम गोली मार कर दी गई हत्या, सबसे लंबे समय तक रहे जापान के प्रधानमंत्री