जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा में जानलेवा हमला हुआ। शिंजो को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे पर हमला करने वाले 42 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रह रही है।

Shinzo Abe Attacked: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा में जानलेवा हमला हुआ। 6 घंटे बाद शिंजो आबे की अस्पताल में मौत हो गई। दरअसल, उन पर उस वक्त हमला किा गया, जब वो एक चुनावी सभी को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन पर पीछे से दो गोलियां दाग दी। गोली लगते ही आबे वहीं गिर पड़े। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिंजो पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार : 
शिंजो आबे पर हमला करने वाले 42 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रह रही है। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने हमला क्यों किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनाई दी और अचानक आबे के शरीर से खून बहने लगा। 

जापान में रविवार को होने हैं चुनाव : 
बता दें कि जापान में आने वाले रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो आबे इसी के संबंध में प्रचार कर रहे थे। नारा शहर में एक सभा आयोजित की गई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। आबे जब भाषण दे रहे थे तभी पीछे से आए एक शख्स ने उन पर गोली चला दी। हमले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गोली चलने के बाद धुंआ निकलता दिख रहा है। 

कौन हैं शिंजो आबे?
शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर, 1954 को राजधानी टोक्यो में हुआ था। वे 26 सितंबर, 2006 को 52 साल की उम्र में जापान के प्रधानमंत्री बने। 1941 में फुमिमारो कोनो के बाद वो जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे। इसके साथ ही 68 साल के शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक PM भी रहे। 2006-07 और 2012 से 2020 तक, दो टर्म में करीब 9 साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले सबसे ज्यादा वक्त तक पीएम रहने का रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

बीमारी के चलते छोड़ा था पीएम पद : 
शिंजो आबे ने 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया था। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत अच्छे मित्र हैं। शिंजो आबे जब गुजरात और वाराणसी की यात्रा पर आए थे तो उन्होंने मोदी के साथ गंगा घाट पर आरती भी की थी। भारत सरकार ने 25 जनवरी, 2021 को उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। 8 जुलाई, 2022 को नारा शहर में गोली मार उनकी हत्या कर दी गई। 

ये भी देखें : 

2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos

इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को बीच रोड 2 गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट