डॉ विवेक मूर्ति: अमेरिकी सर्जन जनरल
बाइडन प्रशासन ने कोरोना महामारी रोकने के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर विवेक मूर्ति को चुना है।
वो राष्ट्रपति के कोविड-19 टास्क फ़ोर्स के सह-अध्यक्ष भी घोषित किये गए हैं और अमेरिका के सर्जन जनरल भी. इस पद पर वो 2014 से 2017 तक पहले भी काम कर चुके हैं। उनका जन्म ब्रिटैन में यॉर्कशायर के हडर्सफ़ील्ड शहर में 1977 में हुआ था लेकिन वो तीन साल की उम्र में पैरेंट्स के साथ मियामी आ गए थे। उनके माता-पिता, जो ख़ुद भी डॉक्टर थे, मूल रूप से कर्नाटक से थे।
नीरा टंडन: प्रबंधन और बजट कार्यालय डायरेक्टर
नीरा टंडन उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बाद सबसे व्हाइट हाउस में अहम भारतीय मूल की अधिकारी होंगी। जो बाइडन ने सेंटर फ़ॉर अमेरिकन प्रोग्रेस संस्था की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरा टंडन को प्रबंधन और बजट कार्यालय का निदेशक चुना है। यदि सीनेट ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि कर दी तो वो इस कार्यालय का नेतृत्व करने वाली काले नस्ल की पहली महिला होंगी। नीरा टंडन के माता-पिता का संबंध भारत से था लेकिन उनके बीच तलाक़ के बाद नीरा को उनकी मां ने पाला और उनकी देख-भाल की।