Published : Jun 14, 2020, 02:24 PM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 02:25 PM IST
प्योंगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने भाई की तरह 'सनकी' रवैए दिखाने के चलते मीडिया में छाई हैं। किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। दक्षिण कोरिया से उत्तर कोरिया के रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं। वहीं, सीमा पर लगातार उत्तर कोरिया विरोधी गुब्बारे रोकने में नाकाम रहा है। ऐसे में किम यो जोंग को द कोरिया को ये धमकी दी है। आईए जानते हैं कि किम यो जोंग कौन हैं और वे उत्तर कोरिया में क्या हैसियत रखती हैं।
किम यो जोंग ने द कोरिया को दुश्मन बताया है। जोंग ने कहा, वे अपने सैन्य अफसरों पर यह छोड़ते हैं कि दक्षिण कोरिया के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, सुप्रीम लीडर और देश की ओर से मिली हमारी पार्टी की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मैं निर्देश देती हूं कि शत्रु के खिलाफ हथियारों के विभाग के प्रभारी जारेदार कार्रवाई करेंगे।
215
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच एक संपर्क कार्यालय है। यह कोरोना के चलते बंद है। इसे 2018 में किम जोंग उन और द कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई के बीच हुई वार्ता के बाद बनाया गया था। तानाशाह की बहन ने कहा, द कोरिया इस बेकार बने संपर्क कार्यालय के बंद होने का गवाह बनेगा।
315
इससे पहले उत्तर कोरिया विरोधी गुब्बारों पर किम यो जोंग की मांग पर द कोरिया ने ऐलान किया था कि वह इन विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए कानून बनाएगा। किम यो जोंग पहली बार चर्चा में नहीं हैं। इससे पहले हाल ही में किम जोंग की मौत की अफवाह के बाद भी वे चर्चा में आए थीं।
415
पिछले दिनों किम जोंग की बहन को निर्णय लेने वाली मुख्य एजेंसी में नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही किम यो जोंग के उत्तर कोरिया में नंबर 2 होने का अंदाजा लग गया था। इसके बाद किम यो जोंग का देश में कद बढ़ गया।
515
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किम यो जोंग अपने भाई किम जोंग की काफी लंबे वक्त तक करीबी सलाहकार रहीं। उन्हें एक बार फिर केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य चुना गया।
615
बहन को नियुक्त करने का फैसला किम जोंग की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया था। हालांकि, इससे पहले किम यो जोंग को उस वक्त पद से हटा दिया गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग की हनोई में हुई शिखर वार्ता नाकाम हुई थी।
715
लेकिन अब जब दोबारा उन्हें नियुक्त किया गया तो जानकारों का मानना है कि यह उनके कद को बढ़ा हुआ बताता है। साथ ही बीमार किम जोंग भी अपनी बहन पर भरोसा जता रहे हैं।
815
किम यो जोंग ने 2018 में विंटर ओलंपिक में अपने भाई की जगह उत्तर कोरिया का नेतृत्व किया था। इसके बाद से उनका कद उनकी पार्टी में और बढ़ गया था।
915
बताया जाता है कि किम जोंग की जो छवि आज उनके देश में या दूसरे देशों में है, उसके पीछे उनकी बहन किम यो जोंग का ही दिमाग है।
1015
इतना ही नहीं किम जोंग भी अपनी बहन पर पूरा भरोसा करते हैं।
1115
किम जोंग को काफी सनकी माना जाता है। उन्होंने राजद्रोह के आरोप में अपने चाचा को फांसी पर लटकवा दिया था।
1215
पिछले दिनों उत्तर कोरिया ने लाइव फायर मिलिट्री का अभ्यास किया था। इसका दक्षिण कोरिया ने विरोध किया था। इस पर किम यो जोंग ने काफी सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा था, डरे हुए कुत्ते भौंक रहे हैं।
1315
उत्तर कोरिया मामलों के जानकार लिओनिड पेट्रोव बताते हैं कि सीमित अधिकारों वाले देश में किम यो जोंग की अपने भाई तक सीधी पहुंच है। वहीं, किम जोंग पर भी अपनी बहन का प्रभाव है।
1415
किम यो जोंग अपने भाई की वफादार मानी जाती हैं। विदेशियों और द कोरिया से डील भी वही करती हैं। किम यो जोंग अपने भाई की छवि को सकारात्मक तौर पर पेश करने में भी जुटी रहती हैं।
1515
किम यो जोंग 31 साल की हैं। वे अपने पिता किम जोंग इल की सबसे छोटी संतान हैं। किम जोंग उन और किम यो जोंग में बचपन से ही काफी करीबी संबंध रहा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।