गर्लफ्रेंड पर खर्च किए 2 करोड़ रु, मिला धोखा तो वसूलने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं अश्लील फोटो

Published : Jul 07, 2020, 06:32 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 06:38 PM IST

दुबई. यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर आरोप लगा है कि वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, शख्स ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उसने लड़की पर अब तक 2 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, वह उससे वही मांग रहा है। 

PREV
17
गर्लफ्रेंड पर खर्च किए 2 करोड़ रु, मिला धोखा तो वसूलने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं अश्लील फोटो

31 साल के पाकिस्तान शख्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़की की प्राइवेट फोटो वायरल कर दीं। ताकि वह उससे पर पैसे वापस देने के लिए दबाव बना सके।  (सिम्बॉलिक फोटो)

27

शख्स ने कोर्ट में बताया, मैं लड़की से फेसबुक के जरिए मिला था। इसके बाद हमने इंगेजमेंट की। हम दोनों का रिश्ता 7 साल तक रहा। इस दौरान मैंने गिफ्ट जैसे सोना और कार पर करीब 1 मिलियन दिहरम (करीब 2 करोड़ रुपए) खर्च किए। (सिम्बॉलिक फोटो)
 

37

शख्स ने कहा, लड़की ने मुझे इस्तेमाल किया। उसने मेरे पैसे से प्यार किया। लेकिन उसे मुझसे प्यार नहीं था। जनवरी 2020 में लड़के को पता चला कि लड़की ने किसी दूसरे से शादी कर ली। इसके बाद वह पागल सा हो गया। (सिम्बॉलिक फोटो)

47

लड़के ने बताया, उसने लड़की के नाम से फेक अकाउंट बनाया। जब तक लड़की ने उससे संपर्क नहीं किया तब तक वह उसकी फोटो पोस्ट करता रहा। (सिम्बॉलिक फोटो)

57

लड़की को किया ब्लैकमेल
लड़के ने बताया, उसने लड़की से उसके खर्च किए हुए पैसे मांगे। उसने धमकी दी, अगर वह पैसा नहीं लौटाती तो वह उसके पति के सामने सब कुछ बता देगा। लड़के ने बताया, उसके पास लड़की की 5 हजार फोटो और चेट के स्क्रीन शॉट हैं। (सिम्बॉलिक फोटो)

67

लड़की ने की शिकायत
लड़की ने परेशान होकर अल बर्शा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। उसने बताया कि आरोपी ने ही शादी में देरी की। वह लगातार उससे पैसा भी मांगता रहा। वह उसे बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था। (सिम्बॉलिक फोटो)

77

लड़की ने बताया, लड़के ने उसका नंबर यह कहकर बांट दिया, कि वह प्रोस्टिट्यूट है। आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  (सिम्बॉलिक फोटो)

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories