PAK को बड़ा झटका: 32 देशों ने मैंगो डिप्लोमेसी से किया इंकार, चीन-अमेरिका ने भी लौटाया गिफ्ट

नई दिल्ली. पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई देशों ने पाकिस्तान की 'मैंगो डिप्लोमेसी' (mango diplomacy) से इंकार कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान की "मैंगो डिप्लोमेसी" को संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन सहित कई देशों ने कोरोना वायरस क्वारंटीन नियमों का हवाला देते हुए आम के फलों को लेने से इंकार कर दिया है। आखिर क्या है पाक की मैंगो डिप्लोमेसी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 13, 2021 6:42 AM IST

15
PAK को बड़ा झटका: 32 देशों ने मैंगो डिप्लोमेसी से किया इंकार, चीन-अमेरिका ने भी लौटाया गिफ्ट

32 देशों को भेजे गए थे आम
एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (Pakistan's Foreign Office) ने 32 से अधिक देशों के प्रमुखों को फलों के बक्से भेजे थे, लेकिन अमेरिका और चीन ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। न्यूज एजेंसी एएनआई, द न्यूज इंटरनेशनल का हवाला देते हुए कहा कि कनाडा, नेपाल, मिस्र और श्रीलंका ने भी फलों के इन बक्सों को लेने से इंकार कर दिया है। 

25

राष्ट्रपति ने भेजा था बॉक्स
द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी ने इन देशों को चौंसा वैरायिटी के आम भेजे थे। आम के डिब्बे ईरान, खाड़ी देशों, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और रूस को भी भेजे जाएंगे। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया था लेकिन पेरिस से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

35

भारत को भी भेजा जाता है आम
पाकिस्तान भारत को भी आम भेजता है। 2015 में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दोनों देशों के बीच संबंध बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और कांग्रेस पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भी आम भेजे थे।

45

भारत में होता है सबसे ज्यादा उत्पादन
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम की उत्पति भारतीय उपमहाद्वीप में हुई है। वैज्ञानिक रूप से इसे मैंगिफेरा इंडिका के नाम से जाना जाता है। यह भारत और पाकिस्तान दोनों का राष्ट्रीय फल है। भारत दुनिया में आमों का सबसे बड़ा उत्पादक है और 1200 से अधिक वैरायिटी का उत्पादन करता है। भारत की तुलना में पाकिस्तान में वन थर्ड आम का उत्पादन होता है। 
 

55

क्या है मैंगो डिप्लोमेसी
दुनिया के कई देशों के संबंध बेहतर बनाने के लिए पाकिस्तान के द्वारा आम भेजे जाते हैं। इस आम के बदले में दूसरे देश भी पाकिस्तान को रिटर्न गिफ्ट भेजते हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos