Published : Jan 10, 2021, 08:55 AM ISTUpdated : Jan 10, 2021, 09:20 AM IST
इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार देर रात अचानक लगभग पूरे देश के बिजली गुल (Blackout) हो गई। लगभग पूरा पाकिस्तान अंधेरे में डूब गया। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने के चलते ऐसा हुआ। मंत्रालय ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। हालांकि, यह ब्लैकआउट लोगों को रास नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कई तरह के मीम्स भी शेयर किए।
पाकिस्तान में अचानक कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी समेत देश के सभी शहरों में बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी #blackout ट्रेंड करने लगा।
27
पाकिस्तान में तकनीकी खराबी रात 11.41 बजे आई थी। इसे ठीक होने में करीब 2 घंटे का समय लगा। 1.45 बजे एनटीडीसी के संगजनी और मर्दन ग्रिड में बिजली ठीक हुई। इसके बाद धीरे धीरे कर एक एक शहर में बिजली की बहाली शुरू की गई।
37
पाकिस्तान में ब्लैकआउट होने पर लोगों ने प्रधानमंत्री इमरान खान को भी नहीं छोड़ा। उन्हें लेकर तमाम तरह के मीम्स भी बनाए गए।
47
Zeeshi Malik नाम के यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म फिर हेरा फेरी के एक सीन का मीम्स शेयर किया।
57
पाकिस्तान में ब्लैक आउट के बाद लोग इस तरह से मोमबत्ती खोजते नजर आए।
67
एक यूजर ने लिखा, इमरान खान ने कहा कि लोग परेशान ना हों, नया पाकिस्तान रिस्टार्ट किया गया है।
77
ब्लैक आउट के बाद इमरान खान यूं सोते नजर आए। एक यूजर ने ये फोटो पोस्ट कीं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।