ये हैं जापान की 5 सबसे खूबसूरत हीरोइनें, इनकी सुंदरता के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी

Published : Jun 06, 2022, 02:06 PM IST

टोक्यो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। मोदी यहां QUAD समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। क्वाड में जापान और भारत के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी हैं। जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। बता दें कि जापान सिर्फ मॉर्डर्न टेक्नोलॉजी में ही आगे नहीं है, बल्कि वहां की फिल्म इंडस्ट्री और एक्ट्रेसेस भी काफी मशहूर हैं। कई एक्ट्रेस तो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस पर भी भारी पड़ती हैं। जापान की फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी फिल्म इंडस्ट्री माना जाता है। लोकल लैंग्वेज में इसे 'होगा' (Hoga) कहते हैं। इस पैकेज में जानते हैं जापान की 5 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में। 

PREV
15
ये हैं जापान की 5 सबसे खूबसूरत हीरोइनें, इनकी सुंदरता के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फीकी

1- नोजोमी ससाकी (NOZOMI SASAKI)
नोजोमी ससाकी जापान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 8 फरवरी, 1988 को इजिमा अकीता में पैदा हुईं नोजोमी ने महज 14 साल की उम्र में बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म द हैंडसम सूट है, जो कि 2008 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 2009 में टीवी सीरियल कमी नो शिजुको से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। 

25

2- कसुमी अरिमुरा (KASUMI ARIMURA)
जापानी एक्ट्रेस कसुमी अरिमोरा का जन्म 13 फरवरी, 1993 को जापान के इतामी में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत 2010 में टीवी सीरियल द वुमेन ऑफ स्टील से की थी। फिल्मों की बात करें तो अरिमुरा ने 2011 में मूवी हनक्यू रेलवेज: अ 15 मिनट मिरेकल से डेब्यू किया था। 

35

3- सायका इसोयामा (SAYAKA ISOYAMA)
सायका इसोयामा का जन्म 23 अक्टूबर, 1983 को इबराकी, जापान में हुआ था। इसोयामा ने 2005 में फिल्म मिस मचिको से डेब्यू किया। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले ही वो टीवी डेब्यू कर चुकी थीं। इसोयामा ने 2001 में टीवी सीरियल हीरो से डेब्यू किया। इसके बाद वो कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

45

4- हिकारी मित्सुसिमा (HIKARI MITSUSIMA) 
30 नवंबर, 1985 को ओकिनावा जापान में पैदा हुईं हिकारी ने करियर की शुरुआत महज 12 साल की उम्र में की थी। 1997 में वो पहली बार फिल्म रीबर्थ ऑफ मोथरा 2 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने डेथ नोट, शाओलिन गर्ल, लव एक्सपोजर, प्राइड, काकेरा, हेराकिरी, मोतेकि जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2006 में टीवी सीरियल अल्ट्रामैन मैक्स में भी काम किया है। 

55

5- हरुका अयासे (HARUKA AYASE)
हरुका अयासे का जन्म 24 मार्च, 1985 को हिरोशिमा में हुआ था। हरुका ने भी करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2001 में उनका पहला सीरियल द किंदाइची केस फाइल आया था। वहीं फिल्मों की बात करें तो हरुसा ने 2002 में आई मूवी जस्टिस से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने होशी का किरदार निभाया था। 

ये भी देखें : 
क्या है QUAD जिसके लिए जापान पहुंचे मोदी, 23 बैठकों में 35 सीईओ से मिलेंगे पीएम

PHOTOS: जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, 67 साल पहले जहां गिरा था परमाणु बम वहां अब बन चुका मेमोरियल पार्क

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories