Published : Jun 03, 2022, 08:31 PM ISTUpdated : Jun 05, 2022, 10:48 AM IST
Top 10 cleanest country in the world: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण के चलते प्रकृति और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरुक करना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1972 से हुई थी, जब पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया था। बता दें की पहला विश्व पर्यावरण दिवस स्वीडन के स्टॉकहोम में सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें दुनियाभर के 119 देशों ने भाग लिया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम बता रहे हैं दुनिया के 10 सबसे साफ-सुथरे देशों के बारे में।
डेनमार्क
राजधानी : कोपेनहेगन
दुनिया के सबसे साफ-सुथरे देशों की सूची में डेनमार्क नंबर वन है। पर्यावरण और स्वच्छता के लिहाज से यह देश सबसे बेहतर है। यहां का ईपीआई स्कोर (Environmental Performance Index) 82.5 है, जो इस देश की उच्च वायु गुणवत्ता को बताता है। जिस देश का ईपीआई सबसे ज्यादा होता है, उसे पर्यावरण के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है।
210
लग्जमबर्ग
राजधानी : लग्जमबर्ग सिटी
दुनिया के सबसे साफ-सुथरे शहरों में लग्जमबर्ग दूसरे नंबर पर है। लक्ज़मबर्ग ने अपनी बढ़ती जनसंख्या और जीडीपी के बावजूद पर्यावरण पर खासा ध्यान दिया है। इसका ईपीआई स्कोर 82.3 है, जो उसकी हाई क्वालिटी एयर की ओर इशारा करता है। इस देश में भरपूर जंगल और प्राकृतिक स्थल हैं।
310
स्विट्ज़रलैंड
राजधानी - बर्न
स्विट्ज़रलैंड दुनिया का तीसरा सबसे साफ-सुथरा देश है। इस देश का ईपीआई स्कोर 81.5 है। यह देश अपने स्वच्छ जल और भरपूर मात्रा में वन्य जीवन के लिए जाना जाता है।
410
यूनाइटेड किंगडम
राजधानी - लंदन
इस सूची में चौथे नंबर पर सबसे साफ-सुथरे देशों में यूके का नाम है। यूके का ईपीआई स्कोर 81.3 है। यूनाइटेड किंगडम को स्वच्छता के अलावा पीने के पानी और प्रदूषण उत्सर्जन के मामले में बेहतरीन माना जाता है।
510
फ्रांस
राजधानी - पेरिस
फ्रांस इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। यहां का ईपीआई स्कोर 80 है, जो इस देश की बड़ी जनसंख्या के लिहाज से बेहतर माना जाता है। दुनिया का पांचवां सबसे स्वच्छ देश बनाता है। फ्रांस नदियों के किनारे औद्योगिक अपशिष्ट, कचरे इत्यादि को फेंकने पर प्रतिबंध लगाने में कामयाब रहा है।
610
ऑस्ट्रिया
राजधानी - विएना
ऑस्ट्रिया दुनिया का छठा सबसे साफ-सुथरा देश है। इस देश का ईपीआई स्कोर 79.6 है। यहां फसलों पर पेस्टिसाइड छिड़काव के साथ ही फर्टिलाइजर्स के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं, जो पर्यावरण के लिहाज से बेहतर हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रिया का करीब दो-तिहाई हिस्सा घने जंगलों और घास के मैदानों से भरा है।
710
फिनलैंड
राजधानी - हेल्सिंकी
इस सूची में सातवें नंबर पर यूरोपीय देश फिनलैंड का नाम है। फिनलैंड का ईपीआई स्कोर 78 है। इस देश में वायु गुणवत्ता 98.8 फीसदी अच्छी है। इसके साथ ही यह देश वन और वन्यजीव संरक्षण के मामले में भी बहुत आगे है।
810
स्वीडन
राजधानी - स्टॉकहोम
सबसे साफ-सुथरे शहरों की लिस्ट में आठवें नंबर पर स्वीडन है। यहां का ईपीआई स्कोर 78.7 है। यह देश विकास के साथ ही पर्यावरण को प्राथमिकता देता है। यहां कई एकड़ में फैले जंगलों को संरक्षित करने के लिए काम किया जा रहा है।
910
नार्वे
राजधानी - ओस्लो
नॉर्वे का ईपीआई स्कोर 77.7 है, जो इसे दुनिया में 9वां सबसे स्वच्छ देश बनाता है। स्वच्छता व पेयजल के लिए इस देश को 100 अंक प्राप्त हैं, और वायु गुणवत्ता में 97.9 अंक प्राप्त है, जो विश्व स्तर पर पांचवां उच्चतम है। पर्यावरण स्वास्थ्य के मामले में फिनलैंड के बाद, नॉर्वे दुनिया में दूसरे स्थान पर आता है। नॉर्वे की 97% बिजली ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भर करती है।
1010
जर्मनी
राजधानी - बर्लिन
यह यूरोपीय देश स्वच्छ देशों की लिस्ट में दसवें नंबर पर है। इसका ईपीआई स्कोर 77.2 है। साफ-सफाई के लिहाज से देखें तो जर्मनी का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी ठीक है। जर्मनी पर्यावरण को सहेजने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।