चीन के झूठ की खुली पोल, गलवान हिंसा में मारे गए थे 80 से ज्यादा चीनी सैनिक, ये तस्वीरें है इसका सबूत

बीजिंग. पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस खूनी झड़प में भारतीय सेना ने दिलेरी का सबूत दिया था और हथियारबंद चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। हालांकि, चीन ने इस झड़प में मारे गए सैनिकों की संख्या को अब तक छिपाए रखा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरस हो रही हैं। ये तस्वीरें शिनजियांग प्रांत की बताई जा रही है। इसमें चीन के सैनिकों की 80 कब्रें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये कब्रें उन्हीं सैनिकों की हैं, जो गलवान हिंसा में मारे गए थे। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2020 6:46 AM IST / Updated: Aug 31 2020, 12:17 PM IST

16
चीन के झूठ की खुली पोल, गलवान हिंसा में मारे गए थे 80 से ज्यादा चीनी सैनिक, ये तस्वीरें है इसका सबूत

इससे पहले भी चीन के एक सैनिक की कब्र वायरल हुई थी। इसमें दिख रहा था, यह एक 19 साल के सैनिक की कब्र है, जिसकी मौत भारत-चीन सीमा रक्षा संघर्ष जून 2020 में हो गई थी। बताया जा रहा है कि सैनिक फुजियान प्रांत का है। कब्र पर सैनिक की यूनिट का नाम 69316 भी लिखा है। यह यूनिट गलवान में तैनात चीनी टुकड़ी है। 

26

लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस खूनी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने अपने सैनिकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन लगातार वायरल हो रहीं तस्वीरों और सामने आ रहीं रिपोर्टों से लगातार चीन का झूठ बेनकाब हो रहा है। 

36

भारतीय रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत के पास इस बात के सबूत हैं कि झड़प में बड़ी संख्या में चीनी सैनिक मारे गए थे। हालांकि, भारत कभी भी दूसरे देश के सैनिकों की मौत के बारे में बयान नहीं देता। चीनी सेना में बढ़े अंसतोष की वजह से ही यह फोटो वायरल हुई है। 

46

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर चीनी सैनिक के कब्र की फोटो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फोटो गलवान झड़प में मारे गए चीनी सैनिक की कब्र है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर और भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इनमें 80 से ज्यादा सैनिकों की कब्रें दिखाई दे रही हैं। 

56

चीन ने नहीं स्वीकार की सैनिकों की मौत की बात
लद्दाख में गलवान घाटी में 15 जून भारत और चीन की सेनाएं आमने सामने आ गई थीं। चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर कांटेदार लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना में 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, चीन के भी 40 सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया।

66

घटनास्थल पर चीनी हेलिकॉप्टर देखे गए थे, जो घायल और मृत सैनिकों को लेकर गए थे। चीन ने यह तो कहा था कि उसके सैनिक मारे गए हैं, हालांकि, ये नहीं बताया था कितने सैनिक मारे गए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos