Published : Nov 18, 2020, 02:02 PM ISTUpdated : Nov 23, 2020, 02:41 PM IST
न्यूयॉर्क. अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल का लड़का 11 साल की गर्लफ्रेंड को घर से भगा ले गया। इतना ही नहीं दोनों ने घर से भागने में पिता की कार का इस्तेमाल किया। इतना ही लड़का काफी रफ्तार से खुद ही कार को ड्राइव करते हुए भागा।
हालांकि, लड़के को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। हालांकि, जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तब वह घर से 1900 किमी भाग गया था। लड़के का नाम केविन फीगुरोस है।
24
केविन न्यूयॉर्क से चलकर आयोवा राज्य में पहुंच गया था। पुलिस के मुताबिक, उसे आयोवा में पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस उसे न्यूयॉर्क लाएगी।
34
केविन के पिता ने गुरुवार को अपने बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसे खोज रही थी। जांच में पता चला कि वह अपने पिता की टोयोटा कंपनी की मिनीबैन लेकर घर से भागा था।
44
पुलिस के मुताबिक, लड़का 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाता पाया गया। हालांकि, उस सड़क की स्पीड लिमिट सिर्फ 104 किमी थी। पुलिस ने लापता होने के 3 दिन बाद लड़का लड़की दोनों को बरामद किया। इसके बाद उनके परिजनों को उनके बारे में सूचना दी गई।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।