Published : Nov 14, 2020, 01:33 PM ISTUpdated : Nov 14, 2020, 02:00 PM IST
नई दिल्ली. दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। ऐसे में सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में रहने वाले हिंदू धूमधाम से दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। इसी तरह दुबई में भी रोशनी के इस त्योहार को हिंदुओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। आईए तस्वीरों में देखते हैं, दुबई में किस तरह से लोगों ने दिवाली मनाई....
तस्वीरें 13 नवंबर की हैं। पाल्म जुमेराह में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। यहां दिवाली पर पटाखे और फाउंटेन शो देखने के लिए लोग पहुंचे।
220
दुबई में कोरोना महामारी को देखते हुए दिवाली पर सुरक्षा गाइड लाइन जारी की गई है। यहां हिंदू समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वह इन नियमों का पालन करें ताकि देश में कोरोना महामारी के प्रसार को रोका जा सके।
320
दुबई में दिवाली पर्व पर विविध समुदाय के लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। हालांकि, लोगों से कहा गया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनकर उत्सव में शामिल हों।
420
पाल्म जुमेराह में आतिशबाजी का आनंद लेते लोग। यहां हुई आतिशबाजी का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
520
दुबई के अल सीफ में रहवासी इलाके में लोगों ने डांस कर दिवाली का जश्न मनाया।
620
यहां लोगों ने ढोल नगाड़ों पर भी खूब डांस किया।
720
अल सीफ में युवक युवतियों ने डांस कर दिवाली का त्योहार मनाया।
820
दुबई के रिहाईशी इलाके में भारतीय समुदाय के लोगों ने धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया।
920
इस दौरान युवतियों ने पारंपरिक डांस भी किया।
1020
यहां प्रशासन ने दिवाली की मेजबानी करने वाले स्थानों की नियमित सफाई करने का आदेश दिया। इसके अलावा सीमित स्थान वाले समारोह में नियमों की सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं।
1120
दुबई में दिवाली पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया।
1220
लेजर शो को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
1320
दुबई में पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाई जाती है। यहां पर्यटकों और यहां के निवासियों के लिए भव्य आयोजन किया जाता है।
1420
दुबई में जगह जगह पर फायर, लाइट एंड लेडर शो, डांस जैसे कार्यक्रम होते हैं।
1520
इसके अलावा मॉल्स और स्टोर पर भी दिवाली के लिए खास ऑफर्स दिए जाते हैं।
1620
यूएई में करीब 33 लाख भारतीय रहते हैं।
1720
दुबई में भारतीय दूतावास पर भी दिवाली का त्योहार मनाया गया।
1820
इस मौके पर युवतियों ने शास्त्री नृत्य भी दिखाया।
1920
दुबई में दूतावास पर नृत्य करतीं युवतियां।
2020
भारतीय दूतावास में हर साल दिवाली समेत समेत भारतीय त्योहार मनाए जाते हैं।