नार्वे(Norway). यहां कोंग्सबर्ग ( Kongsberg) शहर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी आदमी ने तीर मारकर पांच लोगों की जान ले ली। हमलावर कूप एक्स्ट्रा सुपरमार्केट में तीर-कमान लेकर घुसा था। इसके बाद उसने दनादन तीर चलाना शुरू कर दिए। हमलावर ने और भी कई दूसरे स्थानों पर लोगों पर तीर मारे। हमलावर को पकड़ लिया गया है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में वो मारा गया। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
आमतौर पर नॉर्वे एक शांत देश है। इसलिए इस हमले को आतंकवादी गतिविधियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। आरोपी का इतिहास खंगाला जा रहा है।
पहली तस्वीर दीवार में धंसे तीर की है। दूसरी तस्वीर में पुलिस घटनास्थल पर जांच करते हुए।
26
‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर अकेले ही आया था। उसने शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर मौजूद लोगों को निशान बनाया। हमलावर दूसरी जगह पर भी लोगों पर हमला करना चाहता था। वो घटना वाली जगह से पास के दूसरे इलाके की तरफ भागा, लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया।
जस्टिस मिनिस्टर मोनिका मिलैंड ने मीडिया को बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने हेलिकॉप्टर और बम स्क्वॉड को भी लगाया था। हमलावर को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर ड्रेमन इलाके से पकड़ा गया। उसने पुलिस पर भी हमला किया।
लोकन पुलिस अधिकारी ओयविंद आस( Oyvind Aas) ने बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा-'दुर्भाग्य से हम पुष्टि कर सकते हैं कि इस हमले में कई घायल हुए हैं और कई मारे गए हैं।'
आरोपी को तुरंत ड्रामन थाने(Drammen police station) ले जाया गया। पुलिस को शाम 6 बजे इस हमले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया।
56
कार्यवाहक प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग(Erna Solberg) ने इस हमले को भीषण बताया। उन्होंने कहा कि हमलावर को क्या मकसद था, इसकी जानकारी की जा रही है। बता दें कि यहां के नामित(designate) प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे(Jonas Gahr Stoere,) आज शपथ ले सकते हैं।
66
अलर्ट रहे: यह तस्वीर हमलावर की नहीं है। यह एक फेक तस्वीर है, जिसे सोशल मीडिया पर हमलावर के तौर पर शेयर की जा रही है। twitter पर इसे शेयर करते हुए लोगों से कहा जा रहा है कि इस तस्वीर के बारे में यानी इसका असली रूप (debunking) दिखाएं। दरअसल ये प्रसिद्ध जर्मन YouTuber की है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।