Holi : पाकिस्तान हिंदुओं ने धूमधाम से मनाई होली, Photos में देखें कैसे मना रंगों का त्योहार

इस्लामाबाद. कोरोना महामारी के बीच आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में रहने वाले हिंदू इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भारत के पड़ोसी देश यानी पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं ने भी बड़े उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया। होली के मौके पर प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी समेत तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं भी दीं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2021 11:15 AM IST

14
Holi :  पाकिस्तान हिंदुओं ने धूमधाम से मनाई होली, Photos में देखें कैसे मना रंगों का त्योहार

लाहौर में स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्रओं ने धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। रंगों के इस त्योहार पर सभी रंगे हुए नजर आए। कराची में भी बड़े उत्साह से होली का त्योहार मनाया गया। यहां लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। साथ ही डांस किया और अपने अपने अंदाज में इस त्योहार को मनाया। 

24

कराची में हिंदुओं ने रंगों के इस त्योहार को मनाया। साथ ही जल्द से जल्द कोरोना महामारी के खत्म होने की कामना भी की। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होली कार्यक्रमों में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वे रंगों में रची हुई नजर आईं।

34

लोगों ने रंग और गुलाल से जमकर होली खेली। एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभाकामनाएं दीं। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते होली के त्योहार को लोग सावधानी के साथ मना रहे हैं। 

44

पाकिस्तान में सिर्फ 2% हिंदू
वहीं, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, हमारे हिंदू समुदाय को रंगों के त्योहार होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इतना ही नहीं, उनके अलावा उनके मंत्रियों ने भी होली की बधाई दी। हालांकि, पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार किसी से छिपे नहीं है। पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। आजादी के बाद से उनकी संख्या लगातार घट रही है। एक सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान में अब सिर्फ 2% यानी 75 लाख हिंदू आबादी रह गई है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos