हैंडसम इमरान के आसपास कभी लड़कियां घूमा करती थीं, लेकिन पॉलिटिक्स ने सारी इमेज मिट्टी में मिला दी

क्रिकेट की पिच पर कभी विरोधी टीम के छक्के छुड़ाने वाले इमरान खान इस समय अपनी सरकार बचाने के 'खेल' में उलझे हुए हैं। सरकार की नीतियों को लेकर अवाम गुस्से में है। विपक्षी दल एकजुट होकर उन्हें कुर्सी से गिराने की कोशिश में लगे हैं। 9 फरवरी को भी पाकिस्तान में ऐसा ही विरोध देखने को मिला। यह विरोध प्रदर्शन विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक फ्रंट(PDM) ने किया। इनका आरोप है कि इमरान खान सेना की मिलीभगत से सत्ता में आए थे। हालांकि सेना इस मामले में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर यही बोल रही कि उसका इन सबसे कोई लेनादेना नहीं। इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। कहा जाता है कि 2018 के चुनाव पाकिस्तान के इतिहास के सबसे बुरे चुनाव रहे। चुनाव से पहले के सर्वे में नवाज शरीफ की पीएमएल-एन पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलते दिख रहा था, लेकिन बहुत कम वोटों के अंतर से इमरान खान की पीटीआई चुनाव जीत गई। नवाज इस समय ब्रिटेन में रह रहे हैं। एक समय ऐसा था, जब इमरान को सारा देश सिर-आंखों पर बैठाता था। आज सब उनसे नाराज हैं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 5:24 AM IST

15
हैंडसम इमरान के आसपास कभी लड़कियां घूमा करती थीं, लेकिन पॉलिटिक्स ने सारी इमेज मिट्टी में मिला दी

जब से इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं देश गर्त में जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल में कंगाली की चौखट पर खड़े पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए 1.2 बिलियन डॉलर कर्ज लेना पड़ा है। हालत यह है कि सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है। सबसे बड़ी चिंता पाकिस्तान के सबसे बड़े कर्जदाता सऊदी अरब और यूएई अब अपना पैसा वापस मांगने लगी है।
(कभी ऐसा जलवा था इमरान खान का)

25

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान की इमेज दुनियाभर में अच्छी थी। उन्होंने दुनियाभर से चंदा इकट्ठा करके 1996 में शौकत खान मेमोरियल कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के अलावा 2008 में मियांवाली नमल कॉलेज की स्थापना की थी। इमरान का जन्म 1952 को लाहौर में हुआ था।
 

35

इमरान के पिता इकरमुल्लाह खान नियाजी लाहौर में सिविल इंजीनियर थे। इमरान युवाकाल में बेहद शांत और शर्मीली थे। उनकी चार बहनें हैं। इमरान ने 16 मई, 1995 को जेमिमा गोल्डस्मिथ से प्रेम विवाह किया था। जेमिमा ने पेरिस में अपने शादी समारोह के दौरान धर्म परिवर्तन किया था।

45

इमरान खान ने 16 साल की उम्र में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी। 1982 में 30 वर्ष की उम्र में जावेद मियांदार से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली।

55

इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में क्रिकेट का विश्व कप जीता था। 1996 में इमरान खान ने अपना राजनीति करियर तलाशने तहरीके इंसाफ पार्टी बनाई थी। बता दें कि इमरान की छवि प्लेबाय की रही है। उनके इर्द-गिर्द लड़कियां घूमती थीं। लोग खूब पसंद करते थे, लेकिन आज पाकिस्तान में इमरान के खिलाफ लोग नाराज हैं।
(इमरान खान के खिलाफ प्रदर्शन)

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos