जॉर्ज फ्लॉयड 46 साल के थे। उनका जन्म उत्तरी कैरोलीना में हुआ था। वे ह्यूस्टन में रहते थे। लेकिन काम के सिलसिले में वह मिनियापोलिस आ गया। फ्लॉयड मिनियापोलिस के एक रेस्टोरेंट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। 5 साल से जॉर्ज उस रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे। वे मालिक के घर पर किराए से रहते थे। उनकी 6 साल की बेटी भी है। जॉर्ज की पत्नी के मुताबिक, उन्हें मिनियापोलिस काफी पसंद था। वे इसलिए यहां रह रहे थे।