10 Facts: कतर में पेट्रोल से तीन गुना महंगी है पेप्सी, जानें क्यों यहां का हर तीसरा आदमी है करोड़पति

Published : Jun 08, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Jun 10, 2022, 01:24 PM IST

Qatar Facts: दुनिया के सबसे अमीर देशों के बारे में पूछा जाए तो लोग अक्सर अमेरिका, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड का नाम लेते हैं। लेकिन हकीकत में दुनिया का सबसे अमीर देश कोई यूरोपीय देश नहीं बल्कि खाड़ी देश है। जी हां, दुनिया का सबसे अमीर देश कतर (Qatar) को माना जाता है। दरअसल, कतर की आबादी के लिहाज से देखें तो यहां दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग हैं। कतर का हर तीसरा शख्स करोड़पति है। कतर के हर तीसरे शख्स की सालाना कमाई करीब 99 लाख रुपए (1, 27,523 डॉलर) है। कतर इन दिनों नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद से ही चर्चा में है। कतर ने भारत और भारतीय समान का बायकॉट किया है। आइए जानते हैं इस देश के कुछ फैक्ट्स।

PREV
110
10 Facts: कतर में पेट्रोल से तीन गुना महंगी है पेप्सी, जानें क्यों यहां का हर तीसरा आदमी है करोड़पति

1- कतर (Qatar) में पेट्रोल की कीमत कोल्ड्रिंक की एक बोतल से भी तीन गुना सस्ती है। कतर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत जहां 30 रुपए है, वहीं एक लीटर कोल्ड्रिंक की बोतल 92 रुपए में आती है। 

210

2- कतर (Qatar) की कुल आबादी करीब 30 लाख है। इनमें 10% ही कतर के मूल निवासी हैं। कतर में करीब एक चौथाई आबादी (25%) भारतीयों की है। दोहा, कतर की राजधानी है, जो कभी मछली पकड़ने वालो का गांव था। 

310

3- कतर (Qatar) का हर तीसरा आदमी करोड़पति है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां तेल के कुएं हैं। अमीर होने की वजह से यहां के लोकल लोग ज्यादा काम नहीं करते और अपने घरों में भी सर्वेंट रखते हैं। यहां भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के लोग काम करते हैं। 

410

4- कतर (Qatar) के क्षेत्रफल की बात करें तो ये बहुत ही छोटा देश है। इसका कुल एरिया 11,581 वर्ग किलोमीटर है। एरिया के हिसाब से यह दुनिया का 158वां सबसे बड़ा देश है। 
 

510

5- कतर (Qatar) में किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाता है। इस देश की सरकार की कमाई का मुख्य जरिया तेल है। तेल से इतनी कमाई होती है कि इन्हें जनता से टैक्स की जरूरत ही नहीं पड़ती। 

610

6- कतर (Qatar) एक इस्लामिक मुल्क है, इसलिए यहां शरिया कानून चलता है। इसके मुताबिक, मुसलमानों के लिए घर में शराब रखना, उसे पीना अपराध है। इसके अलावा औरतें बिना बुर्के के घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। दूसरे देश से घूमने आई औरतें भी शार्ट्स या बिकिनी नहीं पहन सकतीं। 
 

710

7- कतर (Qatar) में ज्यादातर रेत ही रेत है। इसलिए यहां पर खेती नहीं होती है। यहां खाने-पीने की दूसरी चीजों के साथ ही सब्जियां भी बाहर से मंगानी पड़ती हैं, जिसके चलते सब्जियों की कीमत पेट्रोल से कई गुना ज्यादा होती है। 

810

8- कतर (Qatar) में आज भी राजशाही चलती है। कतर का शासक परिवार 1868 से सत्ता में है। 1868 से हाउस ऑफ थानी कतर पर राज कर रहा है। उस वक्त  मोहम्मद बिन थानी ने अंग्रेजों के साथ एक संधि की थी। वहां के शेख तमीम बिन हमद अल थानी स्टेट ऑफ कतर के राजा हैं। 

910

9- खोर अल अदैद कतर में एकमात्र ऐसी जगह है, जहां समुद्र रेगिस्तान से मिलता है। इस क्षेत्र को 2007 में नेचर रिजर्वायर घोषित किया गया था। कतर (Qatar) दुनिया का ऐसा चौथा देश है, जहां जंगल नहीं हैं। कतर के अलावा सैन मैरिनो, ग्रीनलैंड और ओमान हैं। 

1010

10- माचोबोस कतर (Qatar) की नेशनल डिश है। यह चावल, मांस, प्याज और टमाटर से बना व्यंजन मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। कतर में किसी धर्म या जाति का अपमान करने पर 7 साल की सजा हो सकती है। 

ये भी देखें : 

इस मुस्लिम देश ने भारत को दी नसीहत, लेकिन अपने ही देश में बद से बदतर है महिलाओं की हालत

Nupur Sharma Controversy: कौन है वो विदेशी सांसद जिसने कहा भारत को इस्लामी देशों के आगे झुकने की जरूरत नहीं

Recommended Stories