Published : Mar 12, 2022, 10:43 AM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 10:47 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान एक फर्जी(Fake) तस्वीर के जरिये दुनियाभर में यूक्रेन के लिए सहानुभूति बंटोरने वालीं ब्यूटी ब्लॉगर(beauty blogger) मारियाना(Marianna) मां बन गई हैं। उन्होंने चारों तरफ गोलीबारी और धमाकों की आवाजों के बीच एक बच्ची को जन्म दिया। उसका नाम विजय की देवी नाइके(Nike) के सम्मान में वेरोनिका( Veronika) रखा गया है। यानी यूक्रेन की जीत। मारियाना की फेक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया था। बाद में रूस तक को इस मामले की जांच करानी पड़ी थी। जानिए पूरा मामला...
ब्यूटी ब्लॉगर मारियाना कुछ समय पहले तब चर्चा में आई थीं, जब उनकी एक तस्वीर दुनियाभर के मीडिया में छा गई थी। तब वे गर्भवती थीं और घायल अवस्था में मारियुपोल( Mariupol) के एक अस्पताल पर बमबारी के बीच भागती नजर आई थीं। बाद में मालूम चला कि यह फेक तस्वीर थी। उन्होंने इसका स्वांग रचा था। खैर, मारियाना ने दो दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया।
25
मारियाना की चाची ने बताया कि बच्ची का वजन 3200 ग्राम का है और वह पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल में भर्ती मारियाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। Photos by Evgeniy Maloletka
35
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के दौरान ऐसी अनगिनत तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो दिल को झकझोर रही हैं। इन शॉकिंग और दिल तोड़ने वालीं(shocking and heart breaking) तस्वीरें में कई फर्जी(Fake) भी हैं। मारियाना की यह तस्वीर भी फेक है, जिसमें कहा गया कि रूस ने एक अस्पताल में बम बरसाए, जहां से गर्भवती महिलाओं को जान बचाकर भागना पड़ा। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल करके कहा गया कि यूक्रेन के मारियुपोल(Mariupol) शहर के एक अस्पताल पर रूसी हमले के बाद वहां भर्ती गर्भवती महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें वहां से भागना पड़ा।
बाद में रूस की पड़ताल में सामने आया कि मारियाना एक ब्यूटी ब्लॉगर(beauty blogger) है, जिसने यह स्वांग रचा था। यानी नकली चोटें और घाव बनाए थे। क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में साफ कहा गया कि रूसी सेना ने अस्पताल पर कोई बमबारी नहीं की। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जे़लेंस्की ने बुधवार को कहा था कि इस अस्पताल में हुए विस्फोट में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन ने इसे युद्ध अपराध(war crime) कहा था। इसके बाद क्रेमलिन ने इस मामले की जांच कराने की बात कही थी।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव(Sergey Lavrov) ने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह अस्पताल अति-कट्टरपंथी(extremists) यूक्रेनी बलों के कब्जे में था। इसे डॉक्टरों और मरीजों से पहले ही खाली कराया जा चुका था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।