Russia Ukraine war के बीच सामने आईं खौफनाक तस्वीरें, बर्बादी के बीच भी कम नहीं हो रहा जज्बा

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine war) के 35 दिन हो चुके हैं। रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो कब्जा नहीं कर सका, लेकिन शहर के शहर तबाह हो चुके हैं। महीने भर पहले तक जहां बच्चों का शोर--शराबा सुनाई देता था, वहां अब मोर्टार और मिसाइलों के धमाके गूंज रहे हैं। चारों तरफ बर्बादी के निशान हैं, लेकिन यूक्रेन का जज्बा कम नहीं हुआ है। यूक्रेन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल Ukraine UA पर मौजूद तस्वीरें रूसी सेना की बर्बरता की कहानी कह रही हैं। देखें, ऐसी ही कुछ तस्वीरें…

Asianet News Hindi | Published : Mar 30, 2022 12:18 PM IST / Updated: Mar 30 2022, 06:06 PM IST

18
Russia Ukraine war के बीच सामने आईं खौफनाक तस्वीरें, बर्बादी के बीच भी कम नहीं हो रहा जज्बा

यह फोटो यूक्रेन के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया। इसमें लिखा है - कल रिव्ने (Rivne) के पास एक तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। 67 रेस्क्यू टीमें आग बुझाने में लगी हैं। 17 स्पेशल व्हीकल्स की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। यह आग बुझाने में आपदा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

28

यूक्रेन की राजधानी कीव में हो रहे हमलों के मद्देनजर नगर निगम के कर्मचारियों ने इतालवी कवि और दार्शनिक दांते अलीघिएरी की प्रतिमा को मिट्‌टी भरी बोरियाें से ढंक दिया। दांते के जन्म के 750 वर्ष पूरे होने पर  2015 में लुसियानो मस्सारी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। 

38

यह तस्वीर हमलों से धधक रहे यूक्रेन में जान डालने वाली है। घर टूट चुका है, सिर पर छत नहीं है, फिर भी बच्चे बेफिक्र नजर आ रहे हैं। खारकीव में सबसे अधिक क्षतिग्रस्त क्षेत्र साल्टिवका जिले में आवासीय इलाके अब ऐसे नजर आ रहे हैं। धूल, धुएं के गुबार और मिसाइल हमलों की आग में काली हुई टूटी--फूटी इमारतें इस शहर की नियति बन गई हैं।  

48

यूक्रेन की रक्षा में लगे सैनिकों की यह तस्वीर उनकी बहादुरी की कहानी अपने आप कहती है। यूक्रेन के इंस्टाग्राम हैंडल पर डाली गई इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया है– जो शाम से भोर तक यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। वीरों की जय! इस फोटो पर सैकड़ों कमेंट आए हैं। लोग इन सैनिकों की तारीफ कर रहे हैं। 

58

यह फोटो चेर्निहाइव के एक खेल के मैदान का है। पहली ही नजर में यहां पड़ा मोर्टार दिखता है, जबकि पास में ही बच्चों के झूले लगे हैं। रूस भले कह रहा हो कि आबादी वाले इलाकों को वह निशाना नहीं बना रहा, लेकिन यह तस्वीर उसके झूठ का पर्दाफाश कर रही है। तस्वीर में लिखा गया है– चेर्निहाइव का एक खेल का मैदान, कमेंट की जरूरत नहीं है। 

68

रूसी सेना ने आज सुबह मायकोलाइव पर गोलाबारी की और स्थानीय प्रशासनिक भवन को निशाना बनाया। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख विटाली किम का कहना है कि उनका कार्यालय नष्ट कर दिया गया। इस बहुमंजिला इमारत में बड़ी संख्या में लोगों के दबे होने की आशंका है। यूक्रेनी बचाव दल मलबे से लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 

78

बम से क्षतिग्रस्त की गई इमारत में एक यूक्रेनी सैनिक की यह तस्वीर उसकी बहादुरी की कहानी कह रही है। इस तस्वीर पर लोग पश्चिम से और अधिक मदद करने की बात कह रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आए कमेंट्स में ज्यादातर लोगों ने युद्ध रोकने की मांग की है।

88

यूक्रेन पर रूसी हमलों का विरोध लगातार हो रहा है। इस वीकेंड पर प्रदर्शनकारियों ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में डेन्यूब नदी के तट पर होलोकॉस्ट मेमोरियल में नए जूते रखकर विरोध दर्ज कराया। यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के उन यहूदी पीड़ितों को याद करता है जिन्हें पानी में गोली मार दी गई थी। रूस के हमलों के खिलाफ रूस में भी तमाम प्रदर्शन हुए, लेकिन पुतिन रुकने को राजी नहीं हैं। इस प्रदर्शन के जरिये यह बताने की कोशिश की गई कि मारियुपोल में वही नरसंहार हो रहा है जो द्वितीय विश्व युद्ध में हुआ था।
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos