Published : Feb 28, 2022, 11:29 AM ISTUpdated : Feb 28, 2022, 11:50 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध का 28 फरवरी को पांचवां दिन है। इस जंग में यूक्रेन से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। यूक्रेन का दावा है कि इस लड़ाई में उसके 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 14 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, यह भी दावा किया गया कि यूक्रेन ने रूसी सेना के 4300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया। यूक्रेन के मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 86 हजार हो गई है। यहां हालात अफगानिस्तान युद्ध से बुरी हो चली है। बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। रूस के खिलाफ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। देखें कुछ तस्वीरें...
यह तस्वीर यूक्रेन की राजधानी कीव से सटे बुका( Bucha) शहर की है। जहां, रूसी सेना ने हमला किया। युद्ध के दौरान ऐसा हर तरफ ऐसा भयंकर मंजर दिखाई दे रहा है।
210
यह तस्वीर न्यूयॉर्क में यूक्रेन के समर्थन में अयोजित (Pro-Ukraine Rally) की है। 27 फरवरी को बड़ी संख्या में लोग मैनहट्टन(Manhattan) में स्टैंड विद यूक्रेन(Stand With Ukraine) मार्च में शामिल हुए। (Photo by Roy Rochlin/Getty Images).
310
यह तस्वीर यूक्रेन के ल्वीव(LVIV) रेलवे स्टेशन की है। यहां बड़ी संख्या में शरणार्थियों को पौलेंड के लिए ट्रेन का इंतजार करते देखा गया। रूस के हमले में यूक्रेन में लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। (Photo by Pavlo Palamarchuk/SOPA Images/LightRocket via Getty Images)
410
एक यूक्रेनी प्रादेशिक रक्षा सेनानी(Territorial Defence fighter) खार्किव में लड़ाई के बाद नष्ट हुए रशियन इन्फेंट्री मोबिलिटी व्हीकल GAZ टाइगर (Russian infantry mobility vehicle GAZ Tigr) की जांच करता हुआ।फोटो क्रेडिट-SERGEY BOBOK/AFP/GETTY IMAGES
510
यह तस्वीर पौलेंड के प्रेजेमिस्ल(PRZEMYS) रेलवे स्टेशन की है, जहां बड़ी संख्या में यूक्रेनी शरणार्थी(Ukrainian refugees) नजर आए। उनके साथ बच्चे भी थे, जिन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्या हो रहा है? यहां स्थानीय प्रशासन ने उनके रुकने और खाने का इंतजाम किया। (Photo by Attila Husejnow/SOPA Images/LightRocket via Getty Images)
610
रूस के खिलाफ लड़ाई के लिए यूक्रेन के आम नागरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं। यूक्रेन की सरकार ने लोगों ने हथियार उठाने की अपील की थी। फोटो क्रेडिट-GETTY IMAGES
710
न्यूयॉर्क में वाशिंग्टन स्कवायर ( Washington Square) का एरियल व्यू। यूक्रेन पर रूसी हमलों का विरोध करने के लिए सैकड़ों युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारी यहां एकत्र हुए थे। (Photo by Tayfun Coskun/Anadolu Agency via Getty Images)
810
cन्यूयॉर्क में वाशिंग्टन स्कवायर ( Washington Square) का एरियल व्यू। यूक्रेन पर रूसी हमलों का विरोध करने के लिए सैकड़ों युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारी यहां एकत्र हुए थे। (Photo by Tayfun Coskun/Anadolu Agency via Getty Images)
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम(AMSTERDAM, NETHERLANDS) में यूक्रेन पर यूक्रेन पर चल रहे हमलों के खिलाफ युद्ध-विरोधी विरोध में एकजुटता प्रदर्शन के दौरान एक बैनर देखा गया। (Photo by Ezz Alzanoon/Anadolu Agency via Getty Images)
रूसी हमलों के कारण यूक्रेनियन स्लोवाकिया(SLOVAKI) पहुंचे। यूक्रेनी नागरिकों के लिए स्लोवाकिया के विभिन्न हिस्सों से सीमाओं पर आने में लोग मदद कर रहे हैं। (Photo by Marek Molnar/Anadolu Agency via Getty Images)
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।