- Home
- News
- Goldy Brar: लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर, क्यों पीछे पड़ीं दो देशों की एजेंसियां?
Goldy Brar: लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर, क्यों पीछे पड़ीं दो देशों की एजेंसियां?
कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम नंबर-1 पर क्यों है? गिरफ्तारी के लिए 1.63 करोड़ रुपये का इनाम घोषित हुआ है। FBI भी 10 लाख डॉलर का इनाम रख चुकी है। आखिर ऐसा क्या है कि दो देशों की एजेंसियां उसके पीछे पड़ी हैं?

Goldy Brar कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1
Goldy Brar Most Wanted: भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खास गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कनाडा ने उसे देश के 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 1.63 करोड़ रुपये) तक का इनाम भी घोषित किया गया है। यह जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

कब हुई इतने बड़े ईनाम की घोषणा?
यह घोषणा गुरुवार को कनाडा के जन-सुरक्षा अभियान BOLO प्रोग्राम ने की। बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। वह सितंबर 2023 में कनाडा के विनिपेग में हुई सुखदूल सिंह गिल की हत्या के मामले में पुलिस को वांछित है। । कनाडा के जन-सुरक्षा अभियान 'बोलो' (BOLO) प्रोग्राम ने गुरुवार को बराड़ को देश के 25 'मोस्ट वांटेड' अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर रखा है।
क्या है इनाम की शर्त और क्यों नंबर 1 पर रखा गया बराड़?
- कनाडा की पुलिस और बोलो प्रोग्राम ने आम जनता से सीधे अपील की है कि वे इस कुख्यात गैंगस्टर को पकड़वाने में सहयोग करें।
- कनाडा और अमेरिका में गिरफ्तारी पर इनाम: यह 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम उस व्यक्ति को मिलेगा, जिसकी पक्की सूचना से कनाडा या अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
- आरोपों की गंभीरता: कनाडाई एजेंसियों के अनुसार बराड़ सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है, इसी वजह से उसे टॉप 25 की लिस्ट में शीर्ष स्थान दिया गया है।
2023 विनिपेग हत्याकांड: सुखदूल सिंह गिल मर्डर केस में वांटेड
- गोल्डी बराड़ की तलाश कनाडा की विनिपेग पुलिस सर्विस को एक हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में है।
- घर में घुसकर मारी गई थी गोली: 20 सितंबर 2023 को विनिपेग के हेज़लटन ड्राइव के 200 ब्लॉक स्थित एक घर में 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
- गिरफ्तारी वारंट जारी: होमिसाइड यूनिट, RCMP और मैनिटोबा जस्टिस की संयुक्त जांच के बाद 23 फरवरी 2026 को बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर तथा हत्या की साजिश रचने का वारंट जारी हुआ था।
FBI ने भी रखा है 1 मिलियन डॉलर का इनाम, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
कनाडा के इस फैसले से पहले अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भी 28 सितंबर को बराड़ को अपने 'टॉप 10 वॉन्टेड भगोड़ों' की सूची में शामिल किया था।
- अमेरिका में भी करोड़ों का इनाम: FBI ने बराड़ की सूचना देने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8.9 करोड़ रुपये) का अलग इनाम घोषित कर रखा है।
- अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क: FBI के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बराड़ अमेरिका, कनाडा और भारत में टारगेट किलिंग, रंगदारी व ड्रग तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में वांटेड है।
Goldy Brar Family: पिता पुलिस में, मां गृहणी, कौन है गोल्डी बराड़?
- गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। गोल्डी बराड़ का परिवार पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से ताल्लुक रखता है।
- उसके पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) थे, जबकि मां प्रीतपाल कौर गृहिणी हैं।
- पिता को 2021 में एक हत्या के मामले में भूमिका के आरोप सामने आने के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई थी।
- वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। भारत में कई आपराधिक मामलों में उसकी तलाश है।
- FBI के मुताबिक, उसका नेटवर्क अमेरिका और कनाडा में भी सक्रिय रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

