- Home
- News
- Goldy Brar: कौन है लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा? FBI ने क्यों रखा $1 Million इनाम, जानें RICO केस
Goldy Brar: कौन है लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा? FBI ने क्यों रखा $1 Million इनाम, जानें RICO केस
Goldy Brar को FBI ने Top 10 Most Wanted Fugitives में शामिल किया है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी पर $1 Million इनाम है। जानें Lawrence Bishnoi Group, RICO और Operation Hardball से जुड़े आरोप।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर एफबीआई का बड़ा शिकंजा
Goldy Brar FBI Top 10 Most Wanted List: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने कुख्यात भारतीय गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल कर लिया है। अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे पकड़वाने या उसके बारे में सुराग देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 8.3 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम इनाम देने का ऐलान किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गोल्डी बराड़ अब अमेरिका और कनाडा में सुरक्षा एजेंसियों की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है।

हत्या, ड्रग्स और फिरौती जैसे गंभीर संगीन आरोप
अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ पर अमेरिका, कनाडा और भारत में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। उस पर रैकटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) साजिश, टारगेटेड हत्याएं, ड्रग्स तस्करी और जबरन वसूली जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। एफबीआई ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि वह बेहद खतरनाक और सशस्त्र हो सकता है, इसलिए आम लोग उससे दूर रहें।
'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत कसा कानूनी शिकंजा
जुलाई महीने में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अदालत ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था। यह कार्रवाई ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप्स के खिलाफ चलाए गए बड़े अमेरिकी अभियान 'ऑपरेशन हार्डबॉल' का हिस्सा है। जांच में सामने आया है कि बराड़ उत्तरी अमेरिका में इस आपराधिक नेटवर्क को लीड कर रहा था और दुनिया भर में अपने गुर्गों को हिंसक वारदातों के निर्देश देता था।
FBI ने क्यों जारी किया $1 Million Reward?
गोल्डी बराड़ के खिलाफ 1 जुलाई 2026 को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत से फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। FBI के अनुसार, उसके खिलाफ RICO साजिश, जबरन वसूली और नियंत्रित पदार्थों के वितरण से जुड़े आरोप हैं। यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसियों की Operation Hardball नाम की लंबी जांच के बाद सामने आई है। इसी जांच के तहत भारत से जुड़े ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम नेटवर्क पर कार्रवाई की गई।
Bishnoi Enterprise में भी कथित भूमिका
FBI के मुताबिक, गोल्डी बराड़ Lawrence Bishnoi Organized Crime Group से जुड़ा है। एक संघीय अभियोग Bishnoi Enterprise पर केंद्रित है। इसमें गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर संगठन के प्रमुख लोगों में शामिल बताया गया है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि उसने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नेटवर्क के सदस्यों और सहयोगियों को निर्देश देने में भूमिका निभाई। FBI ने लोगों को चेतावनी दी है कि बराड़ को पकड़ने की कोशिश में खुद कार्रवाई न करें। एजेंसी ने उससे जुड़ी जानकारी सीधे FBI तक पहुंचाने की अपील की है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

