Cyclone Akvan Update: ओडिशा के गोपालपुर के पास चक्रवात के तट से गुजरने की आशंका है। 3 लाख लोगों का रेस्क्यू किया गया, 47 ट्रेनें रद्द हैं और 28 का समय बदला गया है। जानें IMD का अलर्ट और प्रशासन की तैयारियाें का ताजा अपडेट।
Cyclone Akvan Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akwan) ने पूर्वी तटीय राज्यों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, यह तूफान 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार (20 नवंबर) दोपहर तक ओडिशा के गोपालपुर व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। भुवनेश्वर में भारी बारिश शुरू हो गई है, जबकि ओडिशा और आंध्र के तटीय इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, 47 ट्रेनें रद्द और 28 ट्रेनों का समय बदला गया है।
Cyclone Akvan Update: 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।
- इसके दौरान हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटे और झोंकों की गति 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Odisha Cyclone Alert: 3 लाख लोगों का रेस्क्यू
- मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन ने 20 जिलों में बचाव अभियान तेज कर दिया है।
- 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें 4,170 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 1,317 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है।
- राज्य में 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। बचाव कार्यों के लिए ODRAF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें तैनात हैं।
- छह जिलों के 941 गांवों में भूस्खलन का खतरा भी चिह्नित किया गया है।
Odisha Train Cancelled: 47 ट्रेनें रद्द, स्कूल बंद
- चक्रवात के खतरे को देखते हुए 47 ट्रेनें रद्द और 28 का समय बदला गया है। रेलवे ने भी करीब 45 ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दी है।
- ओडिशा के छह जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश है।
- बालासोर में 1,395 आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर 2.5 लाख लोगों को निकालने की योजना है।
Andhra Pradesh Cyclone: मछुआरों को बचाने की कोशिश
आंध्र प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट पर है। पारादीप पोर्ट पर 6 नावों को सुरक्षित रोका गया है, वहीं कोस्ट गार्ड समुद्र में फंसे आंध्र के मछुआरों को बचाने में जुटा है। भुवनेश्वर में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। दोनों राज्यों में राहत और बचाव टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।















