Published : Jul 11, 2020, 02:41 PM ISTUpdated : Jul 11, 2020, 02:46 PM IST
मास्को. रूस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां माता पिता से नाराज होकर भागी 8 साल की बच्ची का रेप कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले बच्ची को शादीशुदा जोड़े ने लिफ्ट दी थी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के सामने ही उस बच्ची का रेप किया। पत्नी चाहकर भी विरोध नहीं कर पाई, क्यों कि वह उससे डरती थी।
विका टेप्ल्योकोवा को खोजने के लिए 500 वालंटियर जुटे थे। इसके बाद वह एक सीसीटीवी में अकेले सड़क पर जाती दिखी थी।
27
विका घर से नाराज होकर अपने दोस्तों के यहां जा रही थी, जो शहर में परिवार के साथ रहते हैं। यह मामला सोमवार का है। यहां एक 32 साल महिला ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके पति ने बच्ची को लिफ्ट दी थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने ही घटना को अंजाम दिया है।
37
पुलिस ने हिरासत में लिया
दंपति की पहचान इगोर और क्रिस्टीना ड्वोर्निकोव के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और इनकी तस्वीरें भी जारी की हैं। पुलिस को दोनों पर इस घटना को अंजाम देने का शक था।
47
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने पत्नी को अपने प्लान के बारे में बताया था। लेकिन महिला ने उसे रोकने की कोशिश तक नहीं की, क्यों कि वह डरती थी।
57
शख्स ने बच्ची का रेप किया। इसके बाद उसे प्लास्टिक बैग में बंद कर मार डाला। बच्ची की मौत सोमवार को हुई थी। उसी दिन वह घर से गायब हुई थी।
67
महिला पुलिस को उस जगह ले गई, जहां बच्ची की लाश फेंकी गई थी। पुलिस ने झील के पास से बच्ची का शव बरामद किया।
77
शुरुआत में इगोर अपना गुनाह कबूल नहीं कर रहा था। लेकिन बाद में पूछताछ में उसने सब कुछ बता दिया। बताया जा रहा है कि लड़की सखालिन द्वीप के नोवलेकसांड्रोवस्क स्थित अपने घर से भागी थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।