चलते-फिरते टैंक जैसी इस कार ने बचा ली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जान, जोरदार धमाके के साथ फट गया था टायर

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दुनिया के उन गिनेचुने लोगों में से हैं, जिनकी जान को सबसे अधिक खतरा है। यूक्रेन में चल रही जंग के चलते उनपर जानलेवा हमला होने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। वह ऐसी कार में सवार होते हैं जो सुरक्षा देने के मामले में किसी टैंक की तरह है। पिछले दिनों हुए एक जानलेवा हमले में पुतिन अपनी कार के चलते बच गए। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2022 10:13 AM IST / Updated: Sep 16 2022, 05:10 PM IST

16
चलते-फिरते टैंक जैसी इस कार ने बचा ली राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जान, जोरदार धमाके के साथ फट गया था टायर

व्लादिमीर पुतिन लग्जरी लिमोसिन ऑरस सीनेट में सफर करते हैं। उनपर पिछले दिनों हमला हुआ था। एक रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की कार के आगे के बाएं पहिए में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके के बाद बहुत अधिक धुआं फैल गया था। आमतौर पर कार के टायर फटने पर इस तरह धुआं नहीं निकलता। 
 

26

धमाके में एक टायर के फट जाने के बाद भी कार सुरक्षित रूप से चलती रही। चंद सेकंड के लिए कार लहराई थी, लेकिन ड्राइवर ने उसपर नियंत्रण पा लिया। इसके बाद पुतिन को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। 
 

36

चैनल ने अनुसार रूसी राष्ट्रपति पर हमले के खतरे को देखते हुए नकली काफिला भी इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के काफिले में सभी कार असली काफिले के समान होते हैं। उसी तरह के प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। अंतर इतना होता है कि काफिले की किसी कार में पुतिन सवार नहीं होते। 
 

46

एक ऐसे ही बैकअप काफिले में पुतिन अपने आधिकारिक आवास पर लौट रहे थे। इस काफिले में चार बुलेटप्रूफ कारें शामिल थीं। पुतिन तीसरी कार में सवार थे। हमलावर को पता था कि पुतिन किस कार में सवार थे। पुतिन  अपने घर लौट रहे थे तभी कार के अगले पहिए में धमाका हो गया। 

यह भी पढ़ें- पुतिन के सामने बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तान के पीएम, शरीफ को ऐसा करता देख हंसने लगे रूसी राष्ट्रपति

56

सुरक्षा फीचर से लैस होने के चलते कार धमाके के बाद भी चलती रही और राष्ट्रपति को सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंचा दिया गया। हमला किस दिन और किस समय हुआ इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पुतिन पर हमले के बाद राष्ट्रपति के अंगरक्षक (सेवा) के प्रमुख और कई अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया है। कई अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। 
 

66

राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा से जुड़े कुछ ही अधिकारियों को यह पता होता है कि पुतिन कब कहां जाने वाले हैं? घटना के बाद इनमें से तीन अधिकारी गायब हो गए हैं। ये अधिकारी काफिले की पहली कार में सवार थे। रूस की सुरक्षा एजेंसियां इन तीनों अधिकारियों की तलाश कर रही हैं। वे जिस कार में सवार थे वह कुछ किलोमीटर दूर लावारिस हालत में मिली है। 
 

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में अंतिम संस्कार की 120 साल पुरानी परंपरा: 138 नाविक रस्सियों से 2.5 टन वजनी लकड़ी की गाड़ी खींचेंगे

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos