जीत की उम्मीद! SAARS की तरह खत्म होगा कोरोना, रिसर्च में कमजोर होता दिखा वायरस, भारत को जल्द मिलेगी राहत

एरिजोना. दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। कई देश और वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन खोजने में जुटी हुई है। इन सब के बीच  कोरोना से पीड़ित दुनिया के लिए एक उम्मीद की किरण खुद वायरस की ओर से आई है। अमेरिका के एरिजोना में वैज्ञानिकों ने कोरोना के SARS-CoV-2 वायरस में ऐसे अनूठे म्यूटेशन (बदलाव) और जेनेटिक पैटर्न का पता लगाया है जो 17 साल पहले सार्स वायरस के संक्रमण के समय देखा गया था। ये म्यूटेशन वायरस प्रोटीन के बड़े हिस्से यानी इसके जेनेटिक मटेरियल का अपने आप गायब होना है। कोरोना वायरस सैंपल की जांच में पाया गया कि वायरस के जेनेटिक मैटेरियल का एक हिस्सा गायब है। 

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2020 11:13 AM IST

110
जीत की उम्मीद! SAARS की तरह खत्म होगा कोरोना, रिसर्च में कमजोर होता दिखा वायरस, भारत को जल्द मिलेगी राहत

वैज्ञानिक उत्साहित इसलिए हैं क्योंकि सार्स के वायरस में जब यह गायब होने वाला पैटर्न दिखा था तो उसके 5 महीनों के दौरान इस संक्रमण का खात्मा हो गया था। इसीलिए वैज्ञानिक मानते हैं कि ये कोरोना वायरस का ये संकेत इसकी कमजोरी का कारण बन सकता है। 

210

क्या होता है म्यूटेशन? 
किसी स्थान या वातावरण या अन्य कारणों से किसी वायरस की जेनेटिक संरचना में होने वाले बदलाव को म्यूटेशन कहते हैं। रिसर्च के दौरान शोधकर्ताओं ने मैथमेटिकल नेटवर्क एल्गोरिदिम की मदद से वायरस की संरचना का अध्ययन करते हैं। 
 

310

भारत में जल्द खत्म होने की संभावना
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च के विशेषज्ञ डॉ. सीएच मोहन राव कहते हैं कि, भारत में कोरोनावायरस सिंगल म्यूटेशन में है। इसका मतलब है कि इसके जल्दी खत्म होने की सम्भावना है। लेकिन अगर वायरस बार-बार रूप बदलता है तो खतरा बढ़ेगा और वैक्सीन बनाने में भी परेशानी होगी। 

410

बड़ा बदलाव है यह म्यूटेशन
वायरस में कुछ म्यूटेशन हम इंसानों के खिलाफ जाते हैं तो कुछ वास्तव में हमारे लिए फायदेमंद भी होते हैं और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि हमनें जो म्यूटेशन खोजा है वास्तव में वो इंसानी हित में एक अद्वितीय परिवर्तन कहा जा सकता है। 

510

शोधकर्ताओं ने नाक के स्वाब के 382 नमूनों में पाए गए वायरस के जीनोम को एक क्रम में जमाकर अपना प्रयोग किया। इसे जीन सिक्वेंसिंग कहा जाता है। हम इंसानों की ही तरह वायरस का जेनेटिक मटेरियल सूक्ष्मतम केमिकल यूनिट्स से मिलकर बना होता है जिन्हें लेटर्स कहते हैं। 

610

आसानी से समझें तो हम इंसानों में मुख्य जेनेटिक मटेरियन हमारा DNA  होता है और शरीर में करीब 3 अरब DNA लेटर्स होते हैं। इसी तरह कोरोना वायरस का जेनेटिक मटेरियल RNA प्रोटीन होता है और एक वायरस में करीब 30 हजार RNA लेटर्स होते हैं। 

710

अध्ययन के दौरान गायब मिले 81 लेटर्स 
एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक जब 382 सैम्पलों का अध्ययन कर रहे थे तो एक वायरस सैम्पल में उन्हें 81 लेटर्स गायब मिले। इस शोध के प्रमुख डॉ. इफ्रेम लिम ने बताया कि, यह कुछ ऐसा है जो हमनें 17 साल पहले 2003 में सार्स वायरस के संक्रमण के दौरान देखा था। उस समय भी जब वायरस कमजोर पड़ रहा था तो उसकी प्रोटीन संरचना के बड़े हिस्से गायब होने लगे थे।

810

म्यूटेशन से साफ है, वायरस की क्षमता कम होती है 
शोधकर्ता डॉ लिम कहते हैं कि कोरोना वायरस का यह कमजोर रूप इसलिए अच्छा है क्योंकि इससे समय के साथ वायरस की क्षमता के कम होने का पता चलता है। कमजोर वायरस वैक्सीन बनाने के दिशा में भी बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। वर्तमान में ऑक्सफोर्ड में जो कोरोना का वैक्सीन बनाया जा रहा है उसमें चिम्पैजी के कमजोर वायरस का इस्तेमाल हो रहा है।

910

सार्स वायरस में भी देखा गया था ऐसा ही म्यूटेशन 
सार्स वायरस के संक्रमण के दौरान 17 साल पहले फरवरी 2003 से जुलाई 2003 के बीच इसके वायरस में ऐसा ही म्यूटेशन देखा गया था। उस दौरान यह महामारी एशिया में अचानक फैली और फिर पांच महीने में कमजोर पड़ती गई। इसके बाद मामले धीरे-धीरे कम होते गए और मान लिया गया कि म्यूटेशन के कारण वायरस कमजोर पड़ गया है। कोरोना के मामले में भी यह उम्मीद की पहली किरण दिखती है क्योंकि यह वायरस भी सार्स के वायर से काफी मिलता जुलता है और इसीलिए इसका नाम SARS-CoV-2 है।

1010

अब कम संक्रामक हो सकता है वायरस 
वायरस की कमजोरी से यह भी समझ आता है कि ये एक इम्यून प्रोटीन है जिसका मतलब है कि यह मरीज की एंटीवायरल रिस्पांस से लड़ता है। और अब चूंकि SARS-CoV-2 के एक नमूने में ऐसा प्रतिकार किया है तो इसका अर्थ यह समझा जा सकता है कि यह वायरस कमजोर और  कम संक्रामक हो सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos