धूं-धूं करके जल रहा था US का ये शहर, ऊपर से 110 Km की स्पीड से चल रहीं हवाओं ने और भड़का दी आग, देखें Pics

कोलोराडो(Colorado). ये तस्वीरें अमेरिका के कोलोराडो (Colorado) में लगी भीषण आग की त्रासदी को दिखाती हैं। आग ने जैसे पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। धूं-धूं करके घर जलते रहे और कोई कुछ नहीं कर सका। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं आसमान में बादलों तक देखा गया।
यह आग बोल्डर कांउटी( Boulder County) में भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 4 बजे इतनी तेजी से फैली कि पूरे सुपीरियर उपखंड( Superior subdivision) को अपनी चपेट में ले लिया। हालात यह हैं कि वहां इमरजेंसी लगानी पड़ी है। जिस समय आग लगी, तब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इससे आग और तेजी से फैलती गई।

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2021 6:18 AM IST

16
धूं-धूं करके जल रहा था US का ये शहर, ऊपर से 110 Km की स्पीड से चल रहीं हवाओं ने और भड़का दी आग, देखें Pics

आग में सैकड़ों घर जलकर राख हो गए। आगजनी के बीच तेज हवाएं भी चल रही थीं, इससे फायर फाइटर्स को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद गवर्नर जेरेड पोलिस(Gov. Jared Polis) ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी।

26

बोल्डर शैरिफ(प्रमुख) जो पेले(Joe Pelle) ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में 600 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इनमें से सुपीरियर में सगामोर पड़ोस में 370 घर, जबकि ओल्ड टाउन सुपीरियर में 210 घर जल गए। 

36

आग करीब 1600 एकड़ के एरिया में फैल चुकी थी। सुपीरियर और लुइसविले( Superior and Louisville) से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां 30000 लोग निवास करते हैं।

46

जिस वक्त आगजनी की घटना हुई, तब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। नतीजा आग तेजी से फैलती गई।

56

हालांकि आगजनी में किसी की मौत की खबर नहीं है। आगजनी की वजह सामने नहीं आई है।  प्रवक्ता केली क्रिस्टेंसन ने बताया कि आग में झुलसे छह लोगों का ‘यूसीहेल्थ ब्रूमफील्ड अस्पताल’ में इलाज चल रहा है। अमेरिकी राजमार्ग-36 के एक हिस्से को बंद करना पड़ा है।

66

आग लगते ही सबसे पहले सुपिरियर को खाली कराया गया। यहां की आबादी करीब 13,000 है। ये पड़ोसी शहर डेनवर के उत्तर-पश्चिम में लगभग 32 किलोमीटर दूरी है। कोलोराडो के जंगल में आग गुरुवार को लगनी शुरू हुई थी। फोटो क्रेडिट-The Denver Post

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos