Published : Jan 10, 2021, 02:10 PM ISTUpdated : Jan 10, 2021, 03:13 PM IST
जकार्ता, इंडोनेशिया. राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के तुरंत बाद लापता हुए श्रीविजया एयरलाइंस के विमान (Sriwijaya Air plane) SJ182 की तलाश में चार युद्धपोत सहित दर्जनभर जहाज सर्चिंग कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार को बोइंग-737-500 क्लासिक विमान उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही 10000 फीट की ऊंचाई से नीचे समुद्र में गिर गया था। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर PK-CLC (MSN 27323) है। इसने पहली बार मई 1994 में उड़ान भरी थी। विमान में 62 पैसेंजर सवार थे। हादसे के 12 घंटे बाद इंडोनेशिया की जांच एजेंसी ने जावा सागर से पैसेंजर के बैग और शरीर के टुकड़े मिलने की बात कही है। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी करया सुमादी ने बताया कि उत्तरी जकार्ता में द्वीपों की श्रृंखला थाउजैंड द्वीप समूह के लानचांग एवं लाकी द्वीप के बीच विमान की खोज के लिए चार युद्धपोत सहित दर्जनभर जहाजों को तैनात किया गया है। इसी बीच इंडोनेशिया में रविवार को लैंडस्लाइड होने से 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जावा सुमेडांग में हुआ। भारी बारिश के चलते यहां लैंडस्लाइड में दबे लोगों को निकालने रेस्क्यू टीम पहुंची थी। तभी दूसरी बार लैंडस्लाइड हो गई। इसमें टीम भी दब गई थी। आगे देखें विमान हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें...
बता दें कि विमान में सात बच्चों और छह क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया था। (समुद्र से विमान के टुकड़े निकालते इंडोनेशियन नेवी ड्राइवर्स, यह तस्वीर एजेंसी फ्रांस प्रेस के लिए Adek Berry ने ली)
210
सर्चिंग की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (National Search and Rescue Agency) को सौंपी गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, थाउजैंड द्वीप समूह में मछुआरों ने शनिवार को धातु के टुकड़े समुद्र में तैरते देखे थे। आशंका है कि ये विमान के टुकड़े हैं। फोटो क्रेडिट-AP
310
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता विमान 26 साल पुराना बोइंग 737-500 है। इसे 1994 में अमेरिका की कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस ने खरीदा था। इसके बाद श्रीविजया एयरलाइंस ने इसे खरीद लिया। फोटो क्रेडिट- REUTERS
410
जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता यूसरी युनूस ने मीडिया को बताया कि समुद्र से पैसेंजर के बैग और शरीर के टुकड़े मिले हैं। फोटो क्रेडिट-AFP
510
इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी करया ने बताया कि घटनास्थल की पुष्टि होने के साथ ही सर्चिंग शुरू कर दी गई थी। फोटो क्रेडिट-AP
610
बता दें कि विमान ने जकार्ता से पोंटियानक के लिए उड़ान भरी थी। यह बोर्नियो द्वीप में पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। फोटो क्रेडिट-AFP
710
जकार्ता से पोंटियानक पहुंचने में 90 मिनट लगते हैं। विमान में सभी इंडोनेशिया के नागरिक थे। फोटो क्रेडिट-AP
810
बचाव दल एवं तलाशी अभियान में जुटे एक पोत के कमांडर ने बताया कि मछुआरों को तार एवं धातु के टुकड़े मिले हैं। ये विमान के हो सकते हैं। फोटो क्रेडिट-AP
910
समुद्र से निकले विमान के टुकड़े और पैसेंजर के सामान की जांच करती टीम। फोटो क्रेडिट-AFP
1010
विमान हादसे की खबर के बाद पैसेंजर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फोटो क्रेडिट-गेट्टी
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।