Published : Oct 30, 2022, 07:13 AM ISTUpdated : Oct 30, 2022, 08:48 AM IST
सियोल(SEOUL). दिल दहलाने वालीं ये तस्वीरें साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़ के बाद की हैं। इस भयंकर हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 270 से अधिक मिसिंग हैं। आशंका है कि इनमें से भी कइयों की मौत हो गई। भगदड़ के दौरान घबराने से लोगों को कार्डियक अरेस्ट(दिल का दौरा) हुआ है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। नेशनल फायर एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन-सिक ने कहा कि इटावन लेसर जिले में एक संकरी गली में भीड़ बढ़ने से यह घटना हुई। देखें कुछ तस्वीरें...
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना शनिवार रात प्रसिद्ध नाइटलाइफ़ जिले के हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी ढलान वाली गली में हुई, जब पार्टी में जाने वालों की भारी भीड़ वहां आ गई।
210
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने यह भी कहा कि दुर्घटना से सबसे अधिक प्रभावित आयु वर्ग के पीड़ितों की उम्र 20 वर्ष है।
310
दमकल अधिकारियों को शुरू में इटावन क्षेत्र के लोगों से सांस लेने में कठिनाई वाले रोगियों के बारे में दर्जनों रिपोर्टें मिलीं। पहली रिपोर्ट रात करीब 10:15 बजे की गई।
410
सियोल मेट्रोपॉलिटन सरकार ने रविवार को कहा कि उसे इटावन जिले में हैलोवीन पार्टियों के दौरान हुई घातक भगदड़( deadly stampede during Halloween parties) से संबंधित लोगों के लापता होने की लगभग 270 रिपोर्ट मिली हैं।
510
दमकल अधिकारियों के अनुसार, शनिवार की रात हैलोवीन मनाने के लिए एक संकरी सड़क पर भारी भीड़ जमा होने के कारण मनोरंजन जिले में अराजक भगदड़ में कम से कम 150 लोग मारे गए और 76 अन्य घायल हो गए।
610
यह तस्वीर CNN के सीनियर इंटरनेशनल करस्पोंडेंट विल रिप्ले(Will Ripley) ने tweet करते लिखा-ये तस्वीरें 22 वर्षीय सोंग सेह्युन( Song Sehyun) द्वारा ली गई हैं, जो सियोल के इटावन नाइट क्लब जिले में हैलोवीन पार्टी में भाग ले रहे थे। आप देख सकते हैं कि कम से कम 120(अब संख्या 150 के करीब) लोगों की जान लेने वाले घातक क्रश से कुछ घंटे पहले सड़कें कितनी खचाखच भरी थीं। उसके दो अमेरिकन दोस्त लापता हैं।
710
सियोल में हुए हादसे की यह तस्वीर वाशिंगटन पोस्ट की जर्नलिस्ट केली कसुलिस चो(Kelly Kasulis Cho) ने ट्वीट की है।
810
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि भगदड़ के फौरन बाद राष्ट्रपति यूं सुक-योल(Yoon Suk-yeol) ने लगातार दो इमरजेंसी बैठकों की अध्यक्षता की, जिससे अधिकारियों को प्राथमिक उपचार और घायलों का इलाज करने का आदेश दिया गया। यूं ने अधिकारियों को इटावन में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों को तैनात करने और आपातकालीन बिस्तरों को सुरक्षित करने का भी आदेश दिया।
910
बता दें कि पश्चिमी देशों में हैलोविन फेस्टिवल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर कहते हैं कि इस आयोजन के जरिये पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना होती है। हैलोविन फेस्टिवल के दिन लोग डरवाना मेकअप करते हैं और डरवाने आउटफिट्स पहनकर आते हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।