पाकिस्तानः 65 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे 30 चाइनीज इंजीनियरों पर आतंकवादी हमला, उड़ा दी बस

Published : Jul 14, 2021, 12:49 PM ISTUpdated : Jul 14, 2021, 02:55 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तानी के उत्तरी क्षेत्र हजारा में बुधवार को चीनी इंजीनियरों की बस में ब्लास्ट का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इसमें 6 चीनी नागरिकों सहित 10 लोगों की मौत की खबर है। 40 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। बस को निशाना बनाया गया था। न्यूज एजेंसी राइटर के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब बस सुनसान इलाके में एक पहाड़ी से गुजर रही थी। ब्लास्ट से बस के परखच्चे उड़ गए। पाकिस्तानी मीडियो जियो न्यूज के अनुसार अभी यह पता नहीं चल पाया कि यह ब्लास्ट सड़क किनारे लगाई गई आईईडी से हुआ या बम बस में रखा गया था। यह दसू जलविद्युत परियोजना (Dasu hydroelectric project) से जुड़ी है। यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का एक हिस्सा है। यह करीब 65 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के जरिये पश्चिम चीन को दक्षिणी पाकिस्तान में ग्वादर समुद्री बंदरगाह से जोड़ना है।

PREV
15
पाकिस्तानः 65 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे 30 चाइनीज इंजीनियरों पर आतंकवादी हमला, उड़ा दी बस

हजारा क्षेत्र के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बस अपर कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही थी। बस में 30 से अधिक चीन इंजीनियर सवार थे।

Photo साभार-डॉन-Murad Ali

25

चीनी इंजीनियर कोहिस्तान में दसू बांध पर काम कर रहे हैं। यह करीब 60 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट है। चीनी इंजीनियरों के साथ पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल भी था। यह इलाका पख्तूनख्वा में आता है, जो तालिबान का गढ़ है।   

35

कोहिस्तान के डिप्टी कमिश्नर आरिफ खान ने बताया कि हमला सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।

45

पाकिस्तानी मीडिया प्लानिंग के साथ किया गया हमला बता रही है। कहा जा रहा है कि इसे दुर्घटना करार देकर हमले की बात छुपाई जा रही है।

55

हालांकि हमले के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। हमलावरों को ढूंढ़ने छापामारी की जा रही है।

Recommended Stories