20 जनवरी, 2002 को कैरेबियाई देश क्यूबा के ग्वांतनामो में यह जेल खोली गई थी। क्यूबा में यूएस नेवल बेस पर मौजूद ये सैन्य जेल दुनिया की सबसे महंगी और सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। यहां ऐसे कैदियों को लाकर रखा जाता है, जिन पर जेनेवा सम्मेलन के नियम या अमेरिकी कानून लागू नहीं होता। इस जेल में अलग-अलग देशों के अब भी कई कैदी बंद हैं। 2002 में इस जेल से छूटे अफगानिस्तान के तीन कैदियों ने जेल की खौफनाक सच्चाई बताई थी।
(यह तस्वीर 12 फरवरी, 2021 को रिलीज हुई लीगल ड्रामा फिल्म-The Mauritanian के एक दृश्य से ली गई है। यह फिल्म इसी जेल पर बनी है)