रियाद(Riyadh). आमतौर पर वेस्टर्न एशियाई देश सऊदी अरब (Saudi Arabia) के रेगिस्तान में धूल भरे बवंडर उठते हैं। गर्मी के थपेड़े पड़ते हैं, लेकिन अगर यहां बर्फबारी होने लगे, तो सोचिए यहां के लोगों को कितना मजा आएगा! यह आनंद इन दिनों यहां के लोगों मिल रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति कभी-कभार ही बनती है, लेकिन इस समय आर्कटिक(Arctic) से आईं ठंडी हवाओं के कारण रेगिस्तान बर्फ से ढंका हुआ है। आर्कटिक पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक ध्रुवीय क्षेत्र है। यहां जनवरी के शुरुआत से ही ऐसा मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञानी(meteorologist) इसे खराब मौसम मानते हैं, लेकिन यहां के लोगों के लिए तो जैसे यह प्रकृतिक का मजेदार रूप होता है। जैसे ही सऊदी अरब के बद्र शहर में रेगिस्तान पर बर्फ बिछी, ओले गिरे...लोग यह दृश्य देखने घरों से बाहर निकल जाए और खूब एंजॉय किया।
सऊदी अरब में जनवरी के शुरुआत से ही खराब मौसम बना हुआ है। खासकर सऊदी के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे यहां का टेम्परेचर भी गिर गया है।
फोटो क्रेडिट: Gulf News
25
आमतौर पर रेगिस्तान एक गर्मी वाला इलाका होता है। यहां ठंड जैसे कल्पनाओं वाली बात है, लेकिन प्रकृति कभी-कभार चमत्कार दिखा देती है। ऐसा ही चमत्कार सऊदी अरब में कभी-कभार होता रहता है।
फोटो क्रेडिट: Gulf News
35
मौसम विज्ञानियों अनुसार रात के समय शुष्क हवा एकदम ठंडी होने लगती है। नॉर्थ हेमिस्फेयर यानी उत्तरी ध्रुव में हाई प्रेशर वाले इलाकों में हवा घड़ी की सुई की दिशा में घूमती है। इसका नतीजा यह होता है कि आर्कटिक की ठंडी हवा सऊदी अरब की तरफ आने लगती है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है।
फोटो क्रेडिट: Gulf News
45
सऊदी अरब में नवंबर, वंबर 2016 में भयंकर बर्फीला तूफान आ चुका है। इससे कई इलाकों में टेम्परेचर जीरो से नीचे चला गया था। बाढ़ भी आ गई थी। जबकि यहां का टेम्परेचर आमतौर पर 20 डिग्री से नीचे नहीं जाता है। तब की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई थी। फोटो क्रेडिट: Gulf News
55
यह तस्वीर सऊदी राजपत्र(@Saudi_Gazette) के twitter हैंडल पर पोस्ट की गई है। यह तस्वीर जनवरी, 2022 की शुरुआत की है। इसमें लिखा गया- जबल अल-लॉज़ एक चमकदार नज़र के साथ सफेद रंग में ढका हुआ है। जहां #SaudiArabia में #Tabuk क्षेत्र में आज बर्फबारी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।