Published : Aug 03, 2022, 12:04 PM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 11:12 AM IST
Taiwan Most Beautiful Actress: अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को ताइवान के दौरे पर पहुंचीं। नैंसी के इस दौर की वजह से चीन भड़क गया है। कहा जा रहा है कि नैंसी का ये दौरान अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव बढ़ा सकता है। दूसरी ओर नेंसी पेलोसी ने ताइवान की संसद में कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 43 साल पहले ताइवान के साथ खड़े रहने का जो वादा किया था, वो उस भी उस पर कायम है। बता दें कि चीन का पड़ोसी ताइवान न सिर्फ टेक्नोलॉली बल्कि आर्ट एंड कल्चर में भी काफी मजबूत है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हम बता रहे हैं, ताइवान की 7 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में।
कॉन्स्टेंस वू
ताइवानी मूल की कॉन्स्टेंस वू का जन्म और परवरिश रिचमंड, वर्जीनिया में हुई है। उनकी मां कम्प्यूटर प्रोग्रामर, जबकि पिता कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वू ने 16 साल की उम्र से थिएटर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने स्टेफ़नी डेली (2006) और ईयर ऑफ द फिश (2007) जैसी फिल्मों में काम किया है।
27
ची लिंग लिन
29 नवंबर, 1974 को ताइवान की राजधानी ताइपे में पैदा हुई ची लिंग लिन को उनकी फिल्मों रेड क्लिफ, रेड क्लिफ 2 और द ट्रेजर हंटर के लिए जाना जाता है। उन्होंने जून, 2019 में अकीरा से शादी की।
37
जो चेन
4 अप्रैल, 1979 को ताइवान के शिंचू में पैदा हुईं जो चेन एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ प्रोडक्शन मैनेजर भी हैं। उन्हें शोर्ड्समैन, स्टे विद मी और लव एक्चुअली जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
47
हन्ना क्विनलिवन
ताइवानी मूल की ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हन्ना क्विनलिवन का जन्म 12 अगस्त, 1993 को हुआ था। वो एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल भी हैं। उनकी मां ताइवानी, जबकि पिता ऑस्ट्रेलियन हैं। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू फिल्म ती अमो चॉकलेट से किया था। हन्ना ने जनवरी, 2015 में जे चोऊ से शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं।
57
सिंडी चिऊ
12 मई, 1980 को ताइवान में पैदा हुईं सिंडी चिऊ को उनकी फिल्मों Bring It on: All or Nothing (2006), कोच कार्टर (2005) और द फास्ट एंड फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट (2006) के लिए जाना जाता है।
67
जीन वांग
जीन वांग का जन्म 1 अगस्त, 1970 को ताइवान के काआसियुंग में हुआ था। जीन को आयरन मंकी, शियांग फेई : आओ कोंग शेन इंग और एन दोउ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। जीन वांग ने वेई ताओ चेन से शादी की है।
77
एन्नी चेन
28 अप्रैल, 1989 को ताइवान के ताइचुंग में पैदा हुई एन्नी चेन को उनकी फिल्मों सॉरी टू ब्रदर यू, व्हाइट लाइज, ब्लैक लाइज और नी शियाकियान के लिए जाना जाता है। उनके बचपन का नाम तिंग नी चेन है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।