अम्मी बिरयानी बना कर रखना...हमले से पहले आतंकी ने फोन कर कहा, फिर मां को टीवी पर मिली मौत की खबर

Published : Feb 03, 2020, 07:07 PM ISTUpdated : Feb 03, 2020, 07:21 PM IST

लंदन. दक्षिण लंदन के स्ट्रीथम में एक आतंकी ने रविवार को लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आतंकी को मार गिराया। आतंकी सुदेश अम्मान जनवरी में ही जेल से छूटकर आया था। उस पर आतंकी गतिविधियों के 13 मामले दर्ज हैं। उसे आतंकियों से जुड़ी जानकारी रखने के मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई थी। वह तीन साल चार महीने की सजा काटकर लौटा था। 

PREV
15
अम्मी बिरयानी बना कर रखना...हमले से पहले आतंकी ने फोन कर कहा, फिर मां को टीवी पर मिली मौत की खबर
सुदेश अम्मान ने हमले से कुछ घंटे पहले ही मां को फोन कर कहा था कि उसकी पसंदीदा मटन बिरयानी बना कर रखे। उसकी मां हलीमा खान को स्ट्रीथम में हमले और बेटे की मौत की खबर टीवी से मिली।
25
हलीमा ने बेटे को काफी प्यारा बताया। अम्मान अपनी मां और पांच छोटे भाईयों के साथ नार्थ वेस्ट लंदन के हेरो में रहता है। इससे पहले वह दिसंबर 2018 में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था।
35
परिजनों ने बताया कि हलीमा बेटे की मौत से काफी परेशान हैं। हालांकि, उनके पड़ोसियों का कहना है कि वे दोषी बेटे को भी बेकसूर बता रही हैं। हलीमा पुलिस से बेटे का शव चाहती हैं, जिसे उसे दफना सकें।
45
हलीमा ने बताया कि उनका बेटा ज्यादा इस्लाम भी नहीं मानता। वह जेल में ही कट्टर हुआ। उसे सब इंटरनेट पर ही यह मिला लेकिन जब वह जेल गया तो ये सब हुआ।
55
अम्मान ने स्ट्रीथम में दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। अम्मान के परिजन श्रीलंका के हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories