Published : Aug 04, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Aug 05, 2020, 09:09 AM IST
टोक्यो. जापान इस हफ्ते परमाणु हमले की 75वीं बरसी मना रहा है। इन हमलों में 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा इससे कहीं ज्यादा लोग आज तक इस हमले का दर्द झेल रहे हैं। नागासाकी में हमले के बाद 60 हजार फीट की ऊंचाई तक धुआं का गुबार उठा था। अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान में दो जगहों हिरोशिमा और नागासाकी पर बम गिराए थे। अकेले हिरोशिमा में 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत हो गई थी। हमला इतना तेज था कि पूरा शहर तबाह हो गया था। इन परमाणु हमलों का इतना असर पड़ा कि यहां अभी तक दिव्यांग बच्चे पैदा होते हैं।
पहला परमाणु बम जापान के हिरोशिमा में 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने गिराया था। (फोटो- Reuters)
215
यह बम 'इनोला गे' विमान से गिराए गए थे। इसे कर्नल पॉल तिब्बेत उड़ा रहे थे। (फोटो में इनोला गे विमान के साथ कर्नल पॉल) (फोटो- Reuters)
315
बोइंग बी-29 सुपरफोर्ट्र्रेस इलोना गे से बम गिराने के बाद यह विमान टिनिअन एयरबेस पर लौट आया था। (फोटो- Reuters)
415
हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया था, वह 13-16 किलोटन का था। इसका नाम लिटिल ब्वॉय था। हालांकि, इसका असर कहीं से लिटिल नहीं था। (फोटो- Reuters)
515
यह 600 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर गिराया गया था। इस हमले में 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत हुई थी। इस हमले का धुआं जमीन से 20 हजार किमी ऊपर तक उठा था। (फोटो- Reuters)
615
हमले के तुरंत बाद 10 हजार लोगों की तुरंत मौत हो गई थी। बाकी लोगों ने इलाज के दौरान और बीमारी से दम तोड़ दिया था। सालों तक इस हमले के चलते लोग मारे जाते रहे। (फोटो- Reuters)
715
अमेरिका ने तीन दिन बाद नागासाकी पर फैट मैन बम गिराया। इस हमले में 74000 लोग मारे गए थे। फैट मैन एक मोटे आदमी की तरह नजर आता था। (फोटो- Reuters)
815
अमेरिका ने इसे भी एयरफोर्स के बी-29 बॉम्बर विमान से 9 अगस्त को गिराया था। दुनिया का यह पहला मौका था, जब युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था। (फोटो- Reuters)
915
करीब 10 हजार लोगों की मौत इस हमले में तुरंत हो गई थी। जबकि सालों तक बीमारी और जख्मी लोगों की मौत होती रही। नागासाकी धमाके में जख्मी एक शख्स। (फोटो- Reuters)
1015
नागासाकी शहर परमाणु बम हमले के बाद इस तरह से वीरान हो गया था। (फोटो- Reuters)
1115
हिरोशिमा में बम धमाके से इस तरह नुकसान पहुंचा था। (फोटो- Reuters)
1215
जापान के जवान सितंबर तक बम धमाके वाली जगह में रेस्क्यू करने में जुटे रहे थे। (फोटो- Reuters)
1315
यह फोटो 17 मार्च 1948 की है। यानी हमले के तीन साल बाद की। लेकिन हमले की जगह सालों तक इस तरह वीरान नजर आती रही। (फोटो- Reuters)
1415
नागासाकी में हमले के एक महीने बाद पहु्ंचे जापानी सैनिक। (फोटो- Reuters)
1515
हिरोशिमा में 6 अगस्त को सुबह 8.15 बजे परमाणु बम गिरा था। उस वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस घड़ी को हिरोशिमा शांति म्यूजियम में लगाया गया है। इसमें हिरोशिमा में बम गिरने का समय दर्शाया गया है। (फोटो- Reuters)