नई दिल्ली. यूक्रेन की रहने वाली एना सैकिडोन नाम की एक बच्ची अजीब बीमारी का शिकार होकर मौत के मुंह में समा गई। इस बच्ची की उम्र महज साल थी, पर इसकी मौत बुढ़ापे की वजह से हुई। यह आनुवंशिक रोग पूरी दुनिया में अब तक सिर्फ 160 लोगों को ही हुआ है। साइंस के अनुसार इस बच्ची की उम्र 80 साल हो चुकी थी, जबकि उसका वजन महस 7. 71 किलोग्राम ही था। पिछले महीने ही इस लड़की ने अपना आठवां जन्मदिन मनाया था। बच्ची के मौत की वजह उसके कई अंगों के फेल होने से हुई है, क्योंकी वह एक साथ कई बीमारियों से पीड़ित थी। लड़की की मां ने बताया कि अपनी बेटी को ठीक कराने के लिए वह अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार थी। एना 10 महीने की उम्र में ही आसानी से चलने लगी थी, पर 3 साल की उम्र से उसे लाइट से डर लगने लगा था। वह रात में ही बाहर निकल पाती थी। रिसर्च के अनुसार 20 मिलियन लोगों में सिर्फ 1 इंसान को यह बीमारी होती है।
टिमफोय नैगोर्नी नाम की संस्था ने इस बच्ची के इलाज का खर्च उठाया। संस्था के अनुसार बच्ची चाहती थी कि एक दिन डॉक्टर गलत साबित हों और वो स्वस्थ्य जीवन जी सके।
28
बच्ची की मौत की पुष्टि करने वाले डॉक्टर ने बताया कि इस लड़की के पैदा होने के बाद से ही वोलिन क्षेत्रीय चिकित्सा परिसर में उसका इलाज चल रहा था।
38
प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक साल 8 से 10 सालों के बराबर होता है। इस वजह से इसकी उम्र 70 से 80 साल के बीच थी।
48
इस लड़की के शरीर के अंदर सभी अंग समय से पहले बूढ़े हो रहे थे। उसकी हड्डियां धीरे बढ़ रही थी, पर शरीर के बाकी अंग तेजी से बूढ़े हो रहे थे।
58
इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की मौत स्ट्रोक के कारण होती है। एना को भी एक के बाद कई स्ट्रोक आए, जिससे हाथ और पैर ठीक से काम नहीं कर रहे थे और उसकी मौत हो गई।
68
एना की मां ने बताया कि उसे 3 साल से ही टेडी बियर को किस करना पसंद था और वह ऐसा करती थी।
78
एना को भले ही टेडी को किस करना पसंद रहा हो, पर वह इंसानों के साथ ऐसा करना बिल्कुल पसंद नहीं करती थी।
88
एना महज 2 साल की उम्र में ही अपनी मां के पीछे-पीछे हर जगह पहुंच जाती थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।