मां के संघर्ष से बेटी ने हासिल किया मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब, जानिए कौन है जमैका की टोनी एन सिंह

लंदन. साउथ अफ्रीका से हाल में बनी मिस यूनिवर्स 2019 जोजिबिनी टूंजी के बाद अब जमैका की सुंदरी टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब अपने नाम किया है। 2018 की मिस वर्ल्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजाया। जैसे ही टोनी का नाम अनाउंस हुआ वो चौंक गई और मारे खुशी के रोने लगीं। उन्होंने रोते-रोते ही विश्व सुंदरी का ताज पहना और अपने इस मुकाम को हासिल करने में मां को योगदान को याद किया....

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2019 4:41 AM IST / Updated: Dec 15 2019, 10:13 AM IST

17
मां के संघर्ष से बेटी ने हासिल किया मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब, जानिए कौन है जमैका की टोनी एन सिंह
फाइनल में मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो दूसरे और मिस इंडिया सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। कंपीटीशन का अंतिम चरण शनिवार को लंदन में आयोजित किया गया।
27
23 वर्षीय टोनी एन सिंह ने अमेरिकी गायक व्हिटनी ह्यूस्टन का गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। खास बात यह है कि इस बार मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड दोनों ही अश्वेत सुंदरियां बनीं हैं।
37
जोजिबिनी टूंजी ने इससे पहले ही लोगों का दिल जीता और अब टोनी एन ने अपनी काबिलियत को साबित कर दिया है।
47
टोनी फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वह मनोविज्ञान की छात्रा है और मनोचिकित्सक बनना चहती हैं। वह कैंपस में कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
57
इस मुकाम को हासिल करने में टोनी की मां का बहुत बड़ा योगदान हैं। उनकी मां ने आज उन्हें दुनिया के सबसे बड़े कंपीटिशन में पहुंचाया है, वह बेटी के लिए लगातार संघर्ष करती रहीं।
67
अश्वेत समुदाय से आने के कारण सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेना और जीतना जमैका में आसान नहीं है। ऐसे में जब टोनी को ताज पहनाया गया तो वो मां से लिपटकर खूब रोईं।
77
टॉप फाइव सूची में भारत के अलावा मिस फ्रांस, जमैका, भारत, ब्राजील और नाइजीरिया रही थीं। राजस्थान की सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos