Published : Feb 21, 2020, 04:52 PM ISTUpdated : Feb 21, 2020, 05:27 PM IST
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे हर यात्रा की तरह अमेरिकी एयरफोर्स के एयर फोर्स वन विमान का इस्तेमाल करेंगे। यह विमान दुनिया का सबसे सुरक्षित विमान माना जाता है। खास बात ये है कि ट्रम्प के काफिले में दो एक जैसे एयर फोर्स वन विमान चलते हैं। दोनों विमानों में एक जैसी खासियत हैं, दूसरा विमान इमरजेंसी में विकल्प के तौर पर साथ रहता है। आइए जानते हैं कि इस विमान को दुनिया का सबसे सुरक्षित और खास विमान क्यों कहा जाता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन बोइंग 747-200बी श्रेणी का विमान है, इसमें जरूरत के मुताबिक बदलाव कर सुरक्षित बनाया गया है। यह विमान एक बार फ्यूल भरने के बाद 7800 मील यानी करीब 12555 किमी तय कर सकता है। यानी यह दुनिया का एक चक्कर लगा सकता है।
315
इस विमान को बीच उड़ान में ईंधन दिया जा सकता है। ट्रम्प के विमान को उड़ता हुआ व्हाइट हाउस भी कहते हैं। इसमें तीन स्तरों में 4000 स्क्वायर फीट का फ्लोर एरिया है।
415
विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी के लिए अलग रूम हैं। साथ ही कॉन्फ्रेंस रूम और डायनिंग रूम भी है।
515
विमान में सीनियर स्टाफ मेंबर्स के लिए ऑफिस है। इसके अलावा 2 गैलरी हैं। इसमें 1 बार में करीब 100 लोग बैठकर खाना खा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति के पर्सनल स्टाफ और मीडिया के लोगों के लिए भी अलग जगह है।
615
कितना सुरक्षित है विमान? अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान को सुरक्षित बनाने के लिए उसमें तमाम सुरक्षा उपकरण भी लगाए गए हैं। इसमें डिफेंस सिस्टम के अलावा एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड कम्युनिकेशन के लिए मल्टी फ्रीक्वेंसी रेडियो की सुविधा है।
715
इस विमान में ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है कि इसपर मिसाइल हमला भी बेअसर रहेगा।
815
इसके अलावा विमान दुश्मन की रडार और मिसाइलों को भी चकमा देने की क्षमता रखता है।
915
इसमें लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स से बचाव करने में सक्षम है। इसमें एडवांस सिक्योर कम्युनिकेशन उपकरण हैं जो अमेरिका में हमले के वक्त विमान को मोबाइल कमांड सेंटर के तौर पर काम करने की सुविधा देता है।
1015
शुरुआत से ही अमेरिका के राष्ट्रपति इन्हीं विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, 20वीं शताब्दी के मध्य से इसे और सुरक्षित बनाने का काम किया गया है।
1115
एयर फोर्स वन 965 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ने की क्षमता वाला है। इसमें सर्जरी और मेडिकल जैसी तमाम सुविधाएं हैं।
1215
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह विमान एक उड़ते हुए आलीशान होटल की तरह है, जिसमें जिम, मीटिंग हॉल, बेडरूम जैसी तमाम सुविधाएं हैं।
1315
विमान में दो बड़ी सी किचन है। इसमें 100 लोग 20 दिनों तक खाना खा सकते हैं।
1415
विमान में 85 फोन लाइन और 19 टीवी भी लगे हैं।
1515
एयरफोर्स वन में एक बार में 100 यात्री सवार हो सकते हैं। इनमें से 24 क्रू मेंबर होते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके परिवार के लिए अलग से गेट है।